छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: कलेक्टर शासन की योजनाओं का जायजा लेने ग्राम कुसमी, बेलगांव एवं सहसपुर पहुंचे…

राजनांदगांव 01 जुलाई 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को परखने के लिए ग्राम कुसमी, बेलगांव और सहसपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसमी का निरीक्षण किया और जनसामान्य को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल मेें साफ-सफाई करने तथा सामग्री एवं वस्तुएं व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश दिए। उन्होंने माह के तृतीय शनिवार को सभी कर्मचारियों से साफ-सफाई अभियान चलाकर अस्पताल एवं परिसर को साफ-सफाई कराने कराने कहा। उन्होंने संस्थागत प्रसव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisements

इसके लिए प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के टीकाकरण कक्ष, चिकित्सा कक्ष, नवजीवन वार्ड, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया। आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति के संबंध में चिकित्सा अधिकारी से जानकारी ली।कलेक्टर श्री सिंह मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के अंतर्गत स्कूलों में मरम्मत एवं जीर्णोद्धार के कार्यों का जायजा लेने पूर्व माध्यमिक शाल बेलगांव पहुंचे। उन्होंने वहां चले कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा सहसपुर का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां बन रहे फ्लाई ऐश ब्रिक्स की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि ईंट बनाते समय सावधानी का पूरा ध्यान रखें और ग्लब्स पहन कर ही कार्य करने के निर्देश दिए। यहां जय छत्तीसगढ़ पुरूष समूह द्वारा अभी तक 12 हजार से अधिक फ्लाई ऐश ब्रिक्स बना लिया गया है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के अंतर्गत कोई भी कार्य रात्रि में नहीं करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा केन्द्र सहसपुर में अगरबत्ती बना रही जय मां तुलसी महिला समूह और दोना पत्तल बना रही पद्मश्री जनक नंदनी महिला समूह की महिलाओं से रूबरू हुए। कार्य कर रही महिलाओं को सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक उपायों को करने के कहा।

महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। यहां कार्य करने वाले पुरूष एवं महिलाओं को डे्रस पहनने के लिए कहा। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के अंतर्गत बने भवन में सिलाई व कम्प्यूटर सिखाने के लिए भी योजना बनाने के निर्देश दिए। जिससे महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने घर में कार्य कर सकें।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

1 day ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

2 days ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

3 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

3 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

3 days ago

This website uses cookies.