छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कलेक्टर से खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता सुश्री सोनाली यदु ने की सौजन्य भेंट…

कलेक्टर से खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता सुश्री सोनाली यदु, कोच वेट लिफ्टिंग श्री अजय लोहार एवं प्रथम खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में जूनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता श्री मिथलेश सोनकर ने की सौजन्य भेंट

Advertisements

कलेक्टर ने उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

खिलाडिय़ों ने उपलब्धि हासिल कर देश एवं प्रदेश को किया गौरवान्वित- सफलता के नित नए कीर्तिमान स्थापित करें

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा से आज कलेक्टोरेट में खेलो इंडिया वेट लिफ्टिंग में कांस्य पदक विजेता सुश्री सोनाली यदु, कोच वेट लिफ्टिंग श्री अजय लोहार एवं प्रथम खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल में जूनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता श्री मिथलेश सोनकर ने सौजन्य भेंट की। कलेक्टर श्री सिन्हा ने उनकी गौरवपूर्ण उपलब्धियों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि वेट लिफ्टिंग में यह उपलब्धि हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।

आगे भी इसी तरह सफलता अर्जित कर नित नए कीर्तिमान स्थापित करें। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्रीस में आयोजित जूनियर वल्र्ड वेट लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर रजक पदक प्राप्त करने वाले राजनांदगांव की वेट लिफ्टर सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को फोन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव ने विश्वस्तरीय प्रतियोगिता में रजक पदक जीत कर प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर ने भविष्य में वेट लिफ्टिंग में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाडिय़ों के लिए हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम श्री रणविजय प्रताप सिंह उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.