राजनांदगांव : कलेक्टर से राजनांदगांव के वॉलीबाल खिलाड़ी महेन्द्र धुर्वे ने की सौजन्य भेंट…

  • एशियन खेलों के लिए चयन किए जा रहे भारतीय दल में शामिल होने हेतु ट्रायल के लिए जा रहे बैंगलोर
  • कलेक्टर ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

राजनांदगांव कलेक्टर श्री तारन प्राकश सिन्हा से राजनांदगांव के वॉलीबाल खिलाड़ी श्री महेन्द्र धुर्वे ने सौजन्य भेंट की। वॉलीबाल खिलाड़ी श्री महेंद्र धुर्वे अंडर-20 में इंडिया टीम के सलेक्शन ट्रायल में भाग लेने बैंगलोर रवाना होने के पहले कलेक्टर से मिले। बैंगलोर में अंडर-20 में भारतीय टीम के चयन प्रक्रिया में भाग लेंगे। कलेक्टर श्री सिन्हा ने श्री महेन्द्र धु्रर्वे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव की जाएगी। इस अवसर पर डीएसपी श्री हेमप्रकाश नायक, दिग्विजय स्टेडियम के प्रबंधक श्री रणविजय प्रताप सिंह, वॉलीबाल प्रशिक्षक संध्या पदम उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि श्री महेन्द्र धुर्वे स्कूल खेलों 14 वर्ष आयु समूह में राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे हंै। अभी वे एशियन खेलों के लिए चयन किए जा रहे भारतीय दल में शामिल होने ट्रायल हेतु बैंगलोर जा रहे हैं।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

रायपुर : मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया…

लोहारीडीह की घटना: मुख्यमंत्री ने कबीरधाम कलेक्टर और एसपी को हटाया घटना की मजिस्ट्रियल जांच…

14 hours ago

राजनांदगांव : दोषियों पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने किया छत्तीसगढ़ बंद का आव्हान…

0 आवश्यक वस्तुओं व शैक्षणिक संस्थान रहेगी चालू0 कांग्रेसजनों ने एक दिन पूर्व शहर में…

14 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक…

- कलेक्टर ग्राम रीवागहन, बरगा, इंदामरा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में हुए शामिल…

16 hours ago

राजनांदगांव : मद्य व नशा निषेध सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर मद्यपान, अन्य मादक…

16 hours ago

राजनांदगांव : अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में…

16 hours ago

राजनांदगांव : डोंगरगांव के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 7 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति…

राजनांदगांव 20 सितम्बर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत…

16 hours ago

This website uses cookies.