छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: कार्तिक पूर्णिमा पर गोवर से बने दीपक से हुआ दीपदान…


– जल प्रदूषण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने की पहल…
राजनांदगांव। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजनांदगांव शहर के प्रसिद्ध दीपदान स्थल मोहारा नदी में दीपदान के लिए गौ संस्कृति अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव द्वारा देशी गाय के गोवर से बने तैरने वाले दिये की व्यवस्था की गई थी। जल प्रदूषण को नियंत्रित करने हेतु बनाए गए गोबर के दीपक का बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दीपदान के लिए उपयोग किया।

Advertisements

नदी के पानी को प्रदूषित करने वाले दीयों के बदले प्राकृतिक रूप से देशी गाय के गोवर से बने दीयों की जगमग से लोगों को जल प्रदूषण के प्रति जागरूक भी किया गया। एक वर्ग जहां थर्माकोल, डिब्बे, प्लास्टिक के दोना-पत्तल आदि से प्रदूषण युक्त दीपदान कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूक श्रद्धालु गोवर से बने दीयों से दीपदान कर रहे थे।


गौ संस्कृति अनुसंधान संस्थान राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी में दीपदान एवं स्नान की महिमा शास्त्रों में बताई गई है, लेकिन आज अज्ञानतावश नदी में दीपदान के लिए थर्माकोल, नकली तेल, प्लास्टिक, झिल्ली सहित अन्य अनुचित साधनों का प्रयोग करते हैं। नागरिकों को जल प्रदूषण के प्रति जागरूक करने एवं दीपदान के लिए एक बेहतर विकल्प देने के उद्देश्य से गोवर से बने दीये के साथ बाती व शुद्ध तेल उपलब्ध कराये गये थे।

उन्होंने गौशालाओं को स्वावलंबी बनाने, गौ के संरक्षण व संवर्धन तथा पर्यावरण सुरक्षा के लिए विभिन्न पर्वों में दीपदान के लिए गोवर से बने दीपक  का उपयोग करने का निवेदन किया। इस अवसर पर संस्थान के सदस्य आर्य प्रमोद कश्यप, श्री डिलेश्वर साहू, आचार्य डॉ. अपूर्व प्रधान, पुरूषोत्तम देवांगन, बाल गौसेवक आयान एवं आराध्या का विशेष सहयोग रहा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा कल निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा…

आकर्षक झाकी,डीजे धुमाल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक के गाजे बाजे ,हरियाणा सिरसा के अघोरी नित्य के…

10 hours ago

राजनांदगांव: गठुला सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव।सेवा सहकारी समिति गठुला में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने किसान…

10 hours ago

राजनांदगांव: संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

10 hours ago

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 24 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 26 फरवरी दिन…

10 hours ago

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

13 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल के मंडावीटोला क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त…

श्रीमती ठाकुर को आजादी के बाद ग्राम मुरेर से पहली बार सरपंच एवं उसके पश्चात…

14 hours ago