राजनांदगांव : किसानों के विभिन्न मांगों को लेकर भूपेश सरकार के खिलाफ किया गया विरोध प्रदर्शन….

राजनांदगांव – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ,भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जयसवाल के आह्वान पर भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में जिले के सभी सोसायटीओं में धरना प्रदर्शन एवं तालाबंदी की गई।

Advertisements

साथ ही साथ बिजली कटौती के खिलाफ विद्युत विभाग का घेराव कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें प्रमुख छत्तीसगढ़ के किसानों को खाद का संकट, खाद की कालाबाजारी, अघोषित बिजली कटौती ,स्थाई पंप कनेक्शन कि मांग मुख्य विषय बिंदु थे । वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसानों को इन कारणों से खेती में लागत मूल्य की वृद्धि हो रही है।

समय पर खाद बीज की अनुपलब्धता एवं बिजली कटौती से सिंचाई की कमी से फसल के उत्पादन एवं गुणवत्ता में भी कमी का भय सता रहा है जिससे उन्हें आर्थिक चोट पहुंचेगी समय रहते समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी आगे उग्र आंदोलन भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ करेगी।

उक्त धरना आंदोलन में प्रमुख रूप से मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, रवि सिन्हा ,शिव् वर्मा,किशुन यदु, विजय राय ने अपने विचार रखें एवं धरना आंदोलन का संचालन मणि भास्कर गुप्ता ने किया कार्यक्रम में प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन ,सुमित सिंह भाटिया रमेश सोनवानी आशीष डोंगरे, कमलेश बंधे , नीलू शर्मा ,अकरम कुरैशी एवं अनेक भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा किसान मोर्चा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ एवं किसान साथी गण उपस्थित थे ।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : सट्टा पट्टी जुवा खेल रहे तीन आरोपीयो को डोंगरगढ पुलिस ने किया गिरफ्तार…

सट्टा पट्टी जुवा खेल रहे तीन आरोपीयो को किया डोंगरगढ पुलिस ने गिरफ्तार। थाना डोंगरगढ़…

1 hour ago

राजनांदगांव : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश ठाकुर की उपस्थिति में लिया गया जनरल परेड…

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव ऑप्स श्री मुकेश ठाकुर की उपस्थिति में लिया गया जनरल परेड।…

3 hours ago

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

19 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

19 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

19 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

19 hours ago