खरीफ विपणन वर्ष 2024-25
– विष्णु की पाती पाकर किसानों में उमंग एवं उत्साह
– जिले में 5 हजार 317 किसानों से 3724425.60 क्विंटल धान की की गई खरीदी
राजनांदगांव 20 दिसम्बर 2024। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महापर्व अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी लगातार जारी है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै।
जिले में अब तक 75 हजार 317 किसानों से 3724425.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 859 करोड़ 3 लाख 65 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव लगातार किया जा रहा है। शासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जिले में जनादेश परब मनाया जा रहा है।
किसानों में कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी होने पर खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद कहा। धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों को मुख्यमंत्री की विष्णु की पाती दी गई, जिसे पढ़कर किसानों में उमंग एवं उत्साह है। किसानों ने कहा कि सरकार किसानहितैषी है तथा किसानों की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने किसानों को धान के दो वर्ष की बकाया बोनस राशि भी दी है।
कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिले में सुचारू तरीके से धान की खरीदी की जा रही है, वहीं धान का उठाव लगातार ट्रांसपोटर्स एवं मिलर्स के द्वारा किया जा रहा है। जिले में किसानों को बारदाने की किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई है। सभी धान उपार्जन केन्द्रों में माइक्रो एटीएम उपलब्ध है।
किसान माइक्रो एटीएम का उपयोग कर तत्काल 10 हजार रूपए तक निकाल सकते हंै, तत्काल राशि मिलने पर किसानों में खुशी है। धान बिक्री के लिए टोकन तुहर दुआर एप द्वारा ऑनलाईन माध्यम से टोकन किसानों को दिया जा रहा है।
जिससे किसानों को बहुत सुविधा मिली और एक ही बार में पूरा धान की बिक्री हो जाने से समय की बचत हो रही है। किसानों द्वारा धान की बिक्री के 72 घंटों के भीतर धान का भुगतान समय पर प्राप्त होने से किसानों में खुशी है। जिले में किसानों द्वारा सुविधा पूर्वक धान की बिक्री की जा रही है।
राजनांदगांव/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी द्वारा…
महापौर ने की जल विभाग की समीक्षा, राजनांदगांव 1 अपै्रल। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने…
राजनांदगांव 1 अपै्रल। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज सुबह मोहारा जल सयंत्रगृह का…
जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कराएं : कलेक्टर- ग्राम सिंघोला में आयोजित होगा…
- राजनांदगांव जिले के चार पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभराजनांदगांव 01 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…
- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव 01 अप्रैल…
This website uses cookies.