राजनांदगांव 17 नवम्बर 2021। संसदीय कार्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, पशुधन विकास, मछली पालन, जल संसाधन एवं आयाकट विभाग मंत्री रविन्द्र चौबे आज छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में दीपावली मिलन एवं कृषि सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर कोलियारी जलाशय एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 85 लाख 38 हजार रूपए का भूमिपूजन किया। कृषि मंत्री चौबे ने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य स्तरीय कृषि मेला राजनांदगांव में कराने की घोषणा की। इसके साथ ही ग्राम कुमरदा में सीसी रोड निर्माण के लिए 50 लाख रूपए की स्वीकृति दी।
कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसान का बेटा है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। पिछले वर्ष लगभग 23 हजार करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसानों को लाभ दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना लागू की गई है। इस वर्ष धान खरीदी में किसान प्रारंभ से ही अपने बारदाने में धान बेच सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन ने गोधन न्याय योजना प्रारंभ किया है। गौठानों में इस योजना के तहत 2 रूपए प्रति किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। स्वसहायता समूह की महिलाएं गौठान में विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के माध्यम से सशक्त हो रही हैं। आगामी समय में गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में संचालित किया जाना है।
गोधन न्याय योजना के माध्यम से मवेशियों को सुरक्षा मिला है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना में भूमिहीन किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल किसानों की उन्नति के लिए योजनाएं लागू की है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष पौने तीन लाख किसानों ने अधिक पंजीयन कराया है। किसान अब शहर से गांव की ओर वापस आ रहे हैं। शासन द्वारा इस वर्ष 1 करोड़ 5 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। जिससे लगभग 27 हजार करोड़ रूपए किसानों के खाते में अंतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान के बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में 175 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किया गया है। शासन द्वारा तेन्दूपत्ता 4 हजार रूपए प्रति मानक बोरा समर्थन मूल्य में खरीदी की जा रही है। उन्होंने कहा कि देश में समर्थन मूल्य में सबसे अधिक उत्पादों की खरीदी की जा रही है।
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण दलेश्वर साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, जिसमें अधिकांश लोग खेती-किसानी का कार्य करते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में कार्य किए हैं। शासन की विभिन्न योजनाओं से किसान लाभान्वित हो रहे हैं। शासन द्वारा मोंगरा बैराज के प्रगति के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अंत्यावसायी वित्त विकास निगम धनेश पाटिला ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जो वायदे किए है उन्होंने पूरा किया है।
किसानों की कर्ज माफी, बिजली बिल आधा, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के माध्यम से लाभ पहुंचा रहे हैं। किसानों को आत्मनिर्भर बनाकर उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। देश में छत्तीसगढ़ एकमात्र राज्य है, जहां गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए प्रति किलो गोबर खरीदा जा रहा है और वर्मी खाद का उत्पादन कर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है।
अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जब किसान आर्थिक रूप से मजबूत होगा तब राज्य मजबूत होगा और राज्य के मजबूत होने से देश मजबूत होगा। विधायक खुज्जी श्रीमती छन्नी साहू ने कहा कि प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में सबसे ज्यादा कार्य किया है। किसान सक्षम होंगे तब उन्हें आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। किसानों के कर्ज माफी, समर्थन मूल्य में धान खरीदी से खेती के प्रति रूचि बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के व्यक्ति को मिलना चाहिए। जिन किसानों के पास जमीन नहीं है, उन किसानों को राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 6 हजार रूपए प्रोत्साहन दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान सम्मान समारोह में ऐसे किसान जिनके पास छोटी-छोटी जमीन है और इन जमीन में कम लागत में अच्छी खेती कर रहे हैं, उन किसानों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पद्म कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के उन्नति के लिए कार्य कर रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को प्रति एकड़ 9 हजार रूपए की राशि दी जा रही है।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग मन्ना यादव, सदस्य छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड श्रीकिशन खंडेलवाल, पूर्व विधायक भोलाराम साहू, पूर्व विधायक प्रकाश यादव, पूर्व विधायक इमरान मेमन, जनप्रतिनिधि श्रीमती रामक्षत्री, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम डोंगरगांव हितेष पिस्दा सहित जनप्रतिनिध एवं अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक उपस्थित थे।
राजनांदगांव चिखली शीतला मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद् देवी भागवत एवं नवरात्रि के प्रथम दिन…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बिलासपुर जिले के मोहभट्ट से वीडियो…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। आयुष विभाग द्वारा सामुदायिक भवन राजीवनगर में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। चैत्र प्रतिपदा हिन्दू नववर्ष के शुभ अवसर पर जनपद पंचायत छुरिया…
राजनांदगांव 30 मार्च 2025। मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के समाज कार्य विभाग से श्री छोटे लाल…
देश की जनता को जागरूक और सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम है ‘मन की बात’…
This website uses cookies.