*खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 धान खरीदी*
*- धान खरीदी का कार्य रफ्तार से जारी*
*- धान खरीदी के उत्सव में जिले के किसानों में गजब का उत्साह*
*- किसानोंं ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया*
*- किसानों ने कहा धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों का रखा गया ख्याल*
राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2024। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में शासन द्वारा धान खरीदी का कार्य रफ्तार से जारी है। धान खरीदी के उत्सव में जिले के किसानों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन में सभी धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।
धान उपार्जन केन्द्रों में पेयजल, छांव, प्रकाश एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध है। धान उपार्जन केन्द्र ढाबा में किसानों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सरकार समर्थन मूल्य के तहत धान की बहुत अच्छी कीमत दे रही है। ग्राम पनेका के किसान श्रीराम सिंह उईके 200 कट्टा धान बिक्री के लिए धान उपार्जन केन्द्र ढाबा लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन टोकन की सुविधा से बहुत आसानी से टोकन प्राप्त हो गया।
धान की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने पुराने घर का नवीनीकरण कराने के लिए उपयोग करेंगे। ग्राम बजरंगपुर नवागांव से किसान श्री सेवक राम साहू 23 क्विंटल धान लेकर धान उपार्जन केन्द्र ढाबा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 3100 रूपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से हम सभी किसानों को बहुत मदद मिल रही है। धान की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग खेती-किसान व बच्चों की पढ़ाई के लिए करेंगे।
ग्राम बरगाही के किसान श्री चंद्रप्रकाश भीमरे 105 क्विंटल धान लेकर धान उपार्जन केन्द्र ढाबा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि यहां बारदाने की कोई समस्या नहीं थी। धान उपार्जन केन्द्र में पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने बताया कि धान की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने घर के जीर्णोद्धार में करेंगे।
ग्राम बागतराई से कृषक श्री केवल सिंह 92 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि धान की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग खेती-किसानी में करेंगे, ताकि अधिक से अधिक उपज प्राप्त हो सकें। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को किसानों के हित के लिए धान खरीदी तथा धान उपार्जन केन्द्र में अच्छी व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।
राजनांदगांव। दोस्त को शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर देने…
राजनांदगांव 25 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला में अभिभावकों को जागरूक करने एवं सशक्त बनाने के…
राजनांदगांव 25 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान…
स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षणराजनांदगांव 25 मार्च 2025। प्रदेश के लोक…
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा…
शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…
This website uses cookies.