छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 03 अक्टूबर 2024। अटारी निर्देशक डॉ. एसआरके सिंह के संरक्षण, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एसएस टुटेजा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा के नेतृत्व में कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी राजनांदगांव द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया गया।

Advertisements

पखवाड़े के दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में स्टॉफ एवं श्रमिकों ने स्वच्छता की शपथ ली और संस्थान की साफ-सफाई की। शिव कुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और स्वच्छता का महत्व बताया गया। महाविद्यालय के स्टॉफ एवं विद्यार्थियों का संस्थान में साफ-सफाई की गई।

विद्यार्थियों के मध्य स्वच्छता के बारे में सामूहिक चर्चा की गई एवं नेशनल कैडेट कोर में भाग लेने वाले बच्चों को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुरगी के बच्चों को प्रश्नोत्तरी, स्वच्छता शपथ, नारा लेखन प्रतियोगिता के साथ-साथ दैनिक जीवन में स्वच्छता के महत्व बताया गया और विद्यार्थियों द्वारा ग्राम में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

रासायनिक पदार्थ से बचने के लिए फल, सब्जियों को खाने से पहले पानी से अच्छी तरह धोने कहा। अनाजों, फलों एवं सब्जियों का सुरक्षित उपयोग करना चाहिए। सब्जी मंडी, मंदिर परिसर, कार्यालय परिसर, आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत की साफ-सफाई हमेशा होते रहना चाहिए ताकि जिससे बीमारी से बच सके। ग्राम पंचायत परिसर में स्वच्छता का शपथ लिया गया एवं कृषकों को स्वच्छता के बारे में बताया गया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

25 seconds ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

25 mins ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

33 mins ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

38 mins ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

42 mins ago

राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रास की साधारण सभा का हुआ आयोजन…

*- रेडक्रास की प्रबंध समिति में श्री दामोदर दास मूंदड़ा चेयरमेन निर्वाचित* *- अन्य सदस्यों…

47 mins ago

This website uses cookies.