छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : कृषि विज्ञान केन्द्र में मनाया गया महिला किसान दिवस…

राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2024। कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा के मार्गदर्शन में महिला किसान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला कृषकों की कृषि में बदलाव की भूमिका है।

Advertisements

कृषि विज्ञान केन्द्र की  वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुजन झा ने कृषि में बदलाव लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका पर महिला कृषकों से चर्चा की, साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र के विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी दी।  डॉ. गुंजन झा उद्यानिकी विशेषज्ञ ने फल-फूल, सब्जी-भाजी की विभित्र कास्त तकनीक के बारे में महिलाओं से चर्चा की। खेती में महिलाओं की सहभागिता एवं पोषण पर भी चर्चा की गई। 

इंजीनियर श्री अतुल डांगे ने धान की कटाई में विभिन्न यंत्रों के उपयोग के बारे में जानकारी दी। अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री संतलाल देशलहरे ने धान एवं सब्जियों में लगने वाले कीट एवं उनके उपचार की जानकारी के साथ कीटनाशक के समुचित उपयोग में किसानों को सावधानियों के संबंध में जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। जिले के विभिन्न विकासखण्डों से 60 महिला कृषक  कृषि विज्ञान केन्द्र में उपस्थित हुई एवं अपने अनुभव वैज्ञानिकों के साथ साझा किया।

कार्यक्रम में विषय वस्तु विशेषज्ञ श्री मनीष कुमार सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. योगेन्द्र श्रीवास, कार्यक्रम सहायक श्री जितेन्द्र कुमार मेश्राम, प्रक्षेत्र प्रबंधक श्री आशीष गौरव शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री जयसिंह खेंगर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमति सरिता रामटेके, सरपंच ग्राम पंचायत सुरगी श्री आनंद साहू व लगभग 60 महिला कृषक व महिला स्वसहायता समूह के सदस्य उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में समय सीमा निर्धारित…

त्यौहारों में सीमित समय के लिए ग्रीन पटाखों का करें उपयोग राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2024।…

2 hours ago

राजनांदगांव : आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्रामों का किया आकस्मिक निरीक्षण…

*आईजी, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने डोंगरगढ़ विकासखंड के सुदूर वनांचल ग्राम खुर्सीपारखुर्द, खोलारघाट, कौहापानी का…

3 hours ago

राजनांदगांव : जन औषधि केंद्रों में मरीजों को मिलेगी सस्ते में जीवन रक्षक दवाइयां…

*- जिले में पीएचसी केंद्रों में खुलेगी प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की दुकानें* राजनांदगांव 18…

3 hours ago

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा की…

राजनांदगांव 18 अक्टूबर 2024। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में…

3 hours ago

राजनांदगांव : बाल सुरक्षा, शिक्षा, स्वच्छता जैसे विभिन्न विषयों के संबंध में दी गई जानकारी…

*एक दिवसीय विशेष युवोदय कार्यक्रम संपन्न* *- बाल सुरक्षा, शिक्षा, स्वच्छता जैसे विभिन्न विषयों के…

4 hours ago

This website uses cookies.