राजनांदगांव: कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर पहुंचकर ₹50 लाख रूपये जीतने वाली पद्मश्री फूलबासन यादव के निवास पहुंचकर महिला आयोग की अध्यक्ष व महापौर ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव- लगभग 160 गांव की 2 लाख महिलाओं को जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली पद्मश्री फुलबासन बाई यादव कौन बनेगा करोड़पति के कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में 50 रुपए जीते है। उनकी जीत पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक व महापौर हेमा देशमुख उनके निवास सुकुलदैहान पहुंची जहां राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि पद्मश्री फूलबासन यादव ने छत्तीसगढ़ का नाम एक बार फिर बड़े मंच पर गौरवान्वित किया है, वहीं महापौर हेमा देशमुख ने पद्मश्री फूलबासन यादव के द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना की।

Advertisements

कौन बनेगा करोड़पति में अपनी सहायक रेणुका साहाणें के साथ हॉट सीट पर बैठ कर महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे जा रहे सवालों का जवाब देने के दौरान फुलबासन यादव ने छत्तीसगढ़ के परिधानों को धारण किया हुआ था। वहीं उन्होंने इस दौरान अमिताभ बच्चन को छत्तीसगढ़ी व्यंजन ठेठरी खुर्मी भी भेट किया। अपनी उपलब्धि पर फुलबासन यादव ने कहा कि यह उनका नहीं बल्कि समस्त महिलाओं का सम्मान है।

कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में जीते गए रूपयों को पद्मश्री फूलबासन यादव ने बेटियों की शिक्षा व महिलाओं के लिए आवास निर्माण में लगाने की बात कही है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : यातायात विभाग एवं नगर निगम द्वारा नो पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कार्यवाही…

राजनांदगांव। आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस…

8 hours ago

राजनांदगांव : पुरानी रंजीश की बात पर गाली-गुप्तार कर किया था मारपीट…

चाकू के मुठ से सिर में मारकर चोंट पहूंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दिनांक- 02.04.2025…

8 hours ago

राजनांदगांव : मच्छरदारी लगाकर सोने से न मच्छर काटेगा, न मलेरिया होगा…

- मलेरिया की रोकथाम के लिए हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम- विश्व मलेरिया दिवस पर हुआ…

10 hours ago

राजनांदगांव : मृत्यु उपरांत नेत्रदान एक नेक और मानवीय कार्य…

- श्रीमती धनिया बाई ठाकुर एवं श्री रमेश पिंगले के निधन उपरांत परिजनों ने किया…

10 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार-2025 में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का हो रहा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राज्य शासन द्वारा जिले में सुशासन तिहार 2025 का क्रियान्वयन किया…

10 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहनियों ने निकाली कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया प्रेरितराजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राजनांदगांव विकासखंड में…

10 hours ago