छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : खेलो इंडिया में राजनांदगांव को हॉकी सेण्टर चयन के लिए सांसद ने जताया केन्द्रीय खेल मंत्री का आभार…

पत्राचार सहित बारम्बार मुलाकात कर रहे थे सांसद पाण्डेय

Advertisements

·  और भी प्रस्ताव है विचाराधीन

राजनांदगांव | युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत खेलो इंडिया के लघु सेंटर की स्वीकृति के लिए सांसद संतोष पाण्डेय ने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राजनांदगांव जिले के हॉकी प्रेमियों के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पूरे देश में राजनांदगांव की पहचान हॉकी की नर्सरी के रूप में होती है। यहां के हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले से हॉकी खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होकर देश एवं राज्य का गौरव बढ़ाया है।

उन्होंने बताया कि साईं के अधिकारियों के साथ बैठक कर राजनांदगांव जिले के साई हॉस्टल में अलग अलग खेलों का प्रस्ताव भेजा था। उनके द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की स्वीकृति के लिए उन्होंने भारत सरकार के खेलमंत्री श्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर स्वीकृति हेतु अनुरोध किया था उसी के परिणाम स्वरुप राजनांदगांव में हॉकी के लघु सेंटर की स्वीकृति प्राप्त हुई। उनके सहित दिल्ली स्थित साई के अधिकारियों जिनमे राजनांदगांव में कार्यरत के. राजेश्वर राव शामिल थे के प्रयासों से युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राजनांदगांव जिले के लिए हॉकी ट्रेनिंग सेंटर का चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है।

इससे खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन मिलेगा तथा खेलो इंडिया हॉकी ट्रेनिंग सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय टीम में चयन होने के लिए बेहतर प्रशिक्षण मिलेगा। श्री पांडेय ने आगे बताया कि राजनांदगांव में हॉकी खेल के सेंटर सहित खेलो इंडिया के कई प्रस्ताव मेरे द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण एवं साई को एवं भारत सरकार के खेलमंत्री श्री अनुराग ठाकुर जी को स्वीकृति हेतु भेजे गए है।

श्री पांडेय ने आगे बताया कि इस योजना के तहत स्वीकृत सेंटर  को चार वर्ष सुविधा दी जाएगी। रिजल्ट के अनुसार इसे बढाया जाएगा। इस योजना के तहत प्रथम वर्ष 10 लाख रू. जिनमें से 05 लाख मैदान के मेंटेनेंस, 02 लाख रू खेल सामग्री एवं 03 लाख रू कोच को सेलरी के लिए खर्च किये जाएंगे। इसके अतिरिक्त  विचाराधीन प्रस्ताव में  सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक, 

दिग्विजय कालेज में मल्टी परपस इंडोर हॉल, नवागांव में मल्टी परपस इंडोर हॉल, इंटरनेशनल हॉकी स्टेड़ियम में साई का पृथक से हॉकी बालक बालिकाओं के लिए 100 बेड़ेड़ हॉस्टल, कबड़्ड़ी खेल के  साई हॉस्टल में प्रशिक्षक पदस्थ करते हुए कबड़्ड़ी खेल को पूनः प्रारम्भ करने के लिए बास्केटबाल के बालक बालिकाओं के लिए खेलो इंड़िया की बास्केटबाल एकेड़मी प्रारम्भ करने का प्रस्ताव, हॉकी खेल के स्माल सेंटर की स्थापना का प्रस्ताव एवं बास्केटबाल के लिए नेशनल सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस का प्रस्ताव शामिल है ।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

1 day ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

1 day ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

1 day ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

3 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

3 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

3 days ago

This website uses cookies.