छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों को मिली जीत,पढ़िये पूरी खबर…

राजनांदगांव – खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव आज संपन्न हुआ, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों को बराबर का मत मिलने के चलते पर्ची डालकर लाटरी पद्धति से फैसला किया गया। जिसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली।
खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से शैलेंद्र वर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए अब्दुल रजाक खान ने अपना नामांकन दाखिल किया था। भारतीय जनता पार्टी से अध्यक्ष पद के लिए चंद्रशेखर यादव और उपाध्यक्ष पद के लिए विनय देवांगन ने नामांकन दाखिल किया। 20 वार्ड वाले खैरागढ़ नगर पालिका परिषद के 10 वार्ड पर भाजपा और 10 वार्ड पर कांग्रेस के पार्षदों को जीत मिली थी।

Advertisements

दोनों ही पार्टी के पास बराबर का बहुमत होने के चलते नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कशमकश की स्थिति बनी रही, माना जा रहा था कि क्रॉस वोटिंग के जरिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की जीत का फैसला होगा लेकिन दोनों ही पार्टी के पार्षद अपने अपने पार्टी के प्रति कट्टर रहे और एक भी क्रॉस वोटिंग नहीं हुआ, जिसके चलते दोनों ही पदों के प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नाम की पर्ची डाली गई और लाटरी पद्धति से एक बच्ची के जरिए पर्ची निकाली गई, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के शैलेंद्र वर्मा और उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक खान को जीत मिली। निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुनील शर्मा ने कहा कि दोनों पदों के लिए बराबर मत मिलने के चलते लाट सिस्टम से चुनाव किया गया।


कांग्रेस को जीत मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की, दोनों ही पदों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत मिलने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवाज खान ने कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके विकास कार्य के जीत है।


बराबर का बहुमत रहने के बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद में कांग्रेस को मिली जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी संजय श्रीवास्तव, ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम से चुनाव नहीं कराया जाना ही गड़बड़ी किए जाने की आशंका को उजागर करता है। कई वार्ड में भाजपा को महज 4-5 वोटों से हरा दिया गया। अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी गड़बड़ी की गई है। पूरी चुनाव प्रक्रिया से मीडिया को दूर रखना संदेह को जन्म देता है।


खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का चुनाव कराने के लिए प्रशासन के द्वारा सख्त इंतजामात किए गए थे। पूर्व में मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए, अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई थी। चारों ओर से बैरिकेटिंग कर नगर पालिका परिषद के भीतर चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इस दौरान दोनों ही पार्टी के मतदाताओं को ही प्रवेश दिया गया और पूरी चुनावी प्रक्रिया से मीडिया को भी बाहर रखा गया। दोनों ही पार्टी के कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और गहमागहमी के बीच अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई।

Lokesh Rajak

Recent Posts

एक अप्रैल से प्रदेश में शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने साल 2025-26 के लिए शराब की नई दरें…

13 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल ग्राम झाड़ीखैरी में जिला स्तरीय जैविक किसान मेला का हुआ आयोजन…

झाड़ीखैरी क्षेत्र के 900 से अधिक किसानों ने जैविक खेती कर पूरे जिले को दी…

13 hours ago

राजनांदगांव : ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने पीएचई विभाग का अलर्ट…

टोल-फ्री नंबर द्वारा किया जा रहा शिकायतों का निराकरणराजनांदगांव 29 मार्च 2025। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

13 hours ago

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

18 hours ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

18 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

18 hours ago