छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में महापौर ने किया ध्वजारोहण…

राजनांदगांव 27 जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने प्रातः 7ः30 बजे टाऊनहाल मंे ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर महापौर द्वारा ध्वजारोहण पश्चात निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

Advertisements


टाऊन हाल में आयोजित समारोह में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्यों सर्वश्री सतीश मसीह,संतोष पिल्ले, भागचंद साहू, पार्षद श्री शिव वर्मा,श्रीमती पुर्णिमा नागदेवें, श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, श्रीमती चन्द्रकला देवांगन, शरद सिन्हा,श्री राजेश रानू जैन, श्रीमती उत्तरा अरूण दामले, गप्पू सोनकर, श्रीमती मधु बैद, विजय राय, पूर्व नामांकित पार्षद श्री एजाजुल रहमा की उपस्थिति में महापौर श्रीमती देशमुख द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

तत्पश्चात उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राज्य गीत के पश्चात छत्तीसगढ़ महतारी के प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया, इसके पश्चात महापौर द्वारा निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में गौरव स्थल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पुष्पांजलि अर्पित की गयी।


नगर निगम टाउन हाल में आयेाजित समारोह में महापौर श्रीमती देशमुख ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनांए देते हुए कहा कि भारत का संविधान विश्व प्रसिद्ध है। क्योकि हमारा संविधान लिखित एवं लचिला है, उन्होंने कहा कि डॉ. बाबा साहब आम्बेडकर ने संविधान बनाया, जिसमें सभी वर्ग को अधिकार व कर्तव्य का बोध कराया तथा कार्य प्रणाली को सुदृण करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि हमारे संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है।


कार्यक्रम में गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता ने कहा कि आज हमारा देश 75वॉ गणतंत्र दिवस मना रहा है, 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ, लेकिन हमे संविधान नहीं मिला था, आजादी के 3 वर्षो बाद आज ही के दिन 1950 को संविधान लागू होकर गणतंत्र के रूप में स्थापित हुआ। बिना संविधान के कोई भी देश नही चल सकता, हमारा संविधान दुनिया का सर्वोच्च संविधान है। नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुये कहा कि आजादी के बाद देश को चलाने के लिये नियम की आवश्यकता थी, जो नीति व नियम बनकर 1950 में संविधान के रूप में लागू हुआ। जिसपर चल कर हमारा देश प्रगति की ओर अग्रसर हो रहा है।


कार्यक्रम में आयुक्त श्री गुप्ता ने 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये उपस्थितजनों का आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया, इस अवसर पर उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव,सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम व सुश्री पिंकी खाती, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री अशोक चौबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

8 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

8 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

8 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

8 hours ago

This website uses cookies.