छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : गणतंत्र दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल…

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व
राजनांदगांव 24 जनवरी 2022। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का रिहर्सल आज सुबह सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में किया गया। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने रिहर्सल में मुख्य अतिथि का दायित्व निभाया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह उपस्थित थे। रिहर्सल के दौरान ध्वजारोहण कर गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisements

रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक श्री विमल कुमार लवनिया ने परेड टू आईसी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, सीएएफ 8वीं बटालियन राजनांदगांव, पीटीएस राजनांदगांव, जिला पुलिस बल राजनांदगांव, नगर सेना राजनांदगांव एवं जिला पुलिस महिला बल राजनांदगांव प्लाटून शामिल हुए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण कुमार वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी व पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

6 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

7 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

7 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

8 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

9 hours ago