राजनांदगांव

राजनांदगांव: गरबा उत्सव में विश्व ब्राह्मण समाज की महिलाओं को बेस्ट ग्रुप डांस का पुरस्कार…

राजनांदगांव। संस्कारधानी नगरी में इस बार भी क्वार नवरात्रि पर्व अवसर‌ पर‌‌ लायंस क्लब ‌राजनांदगांव गरबा उत्सव 2024 की धूम है। जगज्जननी मां दुर्गा की पूजा-आराधना के साथ मातारानी की शान में रास-गरबा व डांडिया नृत्य करने के शौकिन लोगों के लिए शहर में गरबा उत्सव की रंगारंग छटा छठ बिखरने लगी है। लोग बड़ी संख्या में डांडिया, रास गरबा कार्यक्रम में भाग लेकर मातारानी के चरणों में अपनी श्रद्धा भावना के पुष्प अर्पित कर रहे हैं।

Advertisements

संस्कारधानी राजनांदगांव में आयोजित लायंस क्लब द्वारा गरबा उत्सव 2024 आयोजन में विश्व ब्राह्मण की महिलाओं को बेस्ट ग्रुप डांस का पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

विश्व ब्राह्मण समाज की जिला अध्यक्ष मौसमी शर्मा ने बताया कि नवरात्रि में गरबा और डांडिया खेलने की परंपरा कई सालों पुरानी है। पहले इसे भारत के गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में खेला जाता था, लेकिन धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। गरबा शब्द कर्म और दीप से मिलकर बना है। नवरात्रि के पहले दिन मिट्टी के घड़े में बहुत से छेद किए जाते हैं जिसके अंदर एक दीपक प्रज्वलित करके रखा जाता है। इसके साथ चांदी का एक का सिक्का भी रखते हैं। इस दीपक को ही दीप गर्भ कहा जाता है। दीप गर्भ की स्थापना के पास महिलाएं सुंदर व रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर माता शक्ति के आगे नृत्य कर उन्हें प्रसन्न करती हैं। उन्होंने बताया कि दीप गर्भ, नारी की सृजन शक्ति का प्रतीक है और गरबा इसी दीप गर्भ का अपभ्रंश रूप है। इस तरह से यह परंपरा आगे बढ़ी और आज सभी राज्यों में नवरात्री पर्व पर गरबा का आयोजन किया जाता है।

इस दौरान उत्सव में स्वीटी शर्मा, मनीषा शर्मा,ममता शर्मा बालाजी, रंजना शर्मा, आंचल शर्मा, विश्रुति मिश्रा, शिखा शर्मा, मधु अग्रवाल, प्रीति शर्मा एवं अन्य महिलाओं ने सुंदर प्रस्तुति दी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

1 min ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

26 mins ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

34 mins ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

39 mins ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

43 mins ago

राजनांदगांव : कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रास की साधारण सभा का हुआ आयोजन…

*- रेडक्रास की प्रबंध समिति में श्री दामोदर दास मूंदड़ा चेयरमेन निर्वाचित* *- अन्य सदस्यों…

48 mins ago

This website uses cookies.