छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: गौठानों में विविध गतिविधियों का संचालन कर महिला समूहों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाएं- कलेक्टर…

राजनांदगांव 25 अगस्त 2021। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा आज जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्रामीण अंचल का भ्रमण कर भ्रमण गौठान, आंगनबाड़ी केन्द्र, स्कूल व सामुदायिक अस्पताल का जायजा लिया एवं जमीनी स्तर पर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने ग्राम अमलीडीह व दीवानझिटिया में बने गौठान में पहुँचकर महिला स्वसहायता समूह के द्वारा की जा रही गतिविधियों को देखा।

Advertisements

उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा की और समूह द्वारा बनाई जा रही वर्मी कंपोस्ट निर्माण की प्रक्रिया को भी बारीकी से देखा। समूहों के द्वारा अब तक बनाई गई वर्मी कम्पोस्ट एवं इसके विक्रय की जानकारी ली। उन्होंने समूहों के द्वारा विक्रय की गई खाद की राशि उनके बैंक खाते में शीघ्र जमा करने कहा। जिला पंचायत को एनआरएलएम के माध्यम से समूहों को विविध गतिविधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करने कहा।

कलेक्टर ने समूह की महिलाओं से कहा कि वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के साथ-साथ गौठान अवधारणा अंतर्गत अन्य व्यवसाय से जुड़कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित करें। कलेक्टर ने गौठान समिति से कहा कि गौठानों में पशुशेड एरिया एवं बाड़ी परिक्षेत्र अलग-अलग बनाये। जिससे बाड़ी में सब्जियां सुरक्षित तरीके से उगाई जा सके।

इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि पशुओं के आश्रय के लिए छायादार पेड़ लगाए। बाड़ी में ड्रिप सिस्टम से सिंचाई की व्यवस्था बनाने कहा। कलेक्टर ने महिला समूह से कहा कि गौठान योजना बहुआयामी योजना है, इसके जरिये विविध गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। इसके माध्यम से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। समूहों को विविध गतिविधियों से जुड़कर रोजगार व आय अर्जित करने प्रोत्साहित किया।


गम्भीर कुपोषित बच्चों का रखें विशेष ध्यान-
कलेक्टर सिन्हा ने आंगनबाड़ी केन्द्र कोनारी और आरी कोनारी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों की उपस्थिति, शिक्षा अध्ययन की जानकारी ली। उन्होंने केन्द्र में संचालित योजनाओं का लाभ बच्चों को दिलाने कहा। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से कहा की गम्भीर कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें सुपोषित व पूर्ण स्वस्थ बनाने भरसक प्रयास करें। ऐसे बच्चों को सतत निगरानी में रखा जाए। समय-समय पर नियमित अंतराल में स्वास्थ्य परीक्षण कराने और वजन लेते रहने कहा। कलेक्टर ने केन्द्र में आने वाले सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन का वितरण करने तथा टीकाकरण करवाने भी कहा। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र में आने पर बच्चों को रूचिकर और मनोरंजन माहौल बनाकर उन्हें पढ़ाने कहा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दीवान झिटिया का किया निरीक्षण-
कलेक्टर ने दीवानझिटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दें। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों के साथ शिष्टाचार पूर्वक व्यवहार करें। क्षेत्र के शत प्रतिशत बच्चों का अनिवार्यता से टीकाकरण करें। उन्होंने कोविड टीकाकरण की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि टीकाकरण कार्य में किसी तरह की कोताही नहीं बरतें।

कलेक्टर ने गिरदावरी कार्य का किया निरीक्षण-
कलेक्टर ने आज भ्रमण के दौरान गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम आरीकोनारी में पगडंडी से चलकर किसानों के खेतों का नजदीक से अवलोकन किया। उन्होंने गिरदावरी का कार्य ईमानदारी से करने कहा। गांव के कुल रकबा और बोये गए फसल के रकबा की जानकारी पटवारी एवं आरआई से ली। पटवारी ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल धान का रकबा कम हुआ है। शासन की धान की जगह अन्य फसल लेने पर प्रोत्साहन राशि देने के निर्णय से किसान स्वप्रेरित होकर वैकल्पिक अन्य फसल लगा रहे हैं।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : ग्रीष्म ऋतु में सुचारू जल आपूर्ति के लिये आयुक्त ने लगायी तकनीकि अधिकारियों की ड्यूटी…

राजनांदगांव 18 मार्च। नगर निगम सीमाक्षेत्र में ग्रीष्म ऋतु में शहर वासियों को सुचारू रूप…

35 minutes ago

रायपुर: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का किया शुभारंभ…

रायपुर, 18 मार्च 2025/विधान सभा परिसर स्थित ऐलोपैथिक चिकित्सालय में आज विधान सभा के सदस्यों…

53 minutes ago

राजनांदगांव: सूचना का अधिकार अधिनियम के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशाला…

राजनांदगांव 18 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ राज्य सूचना आयोग रायपुर के निर्देशानुसार सूचना का अधिकार अधिनियम…

55 minutes ago

राजनांदगांव : एलसीसी व आईसीसी गठित करने के निर्देश…

राजनांदगांव 18 मार्च 2025। शासन द्वारा राज्य में महिलाओं का लैंगिक उत्पीडऩ अधिनियम के प्रावधानों…

58 minutes ago

राजनांदगांव : बैलाडीला क्षेत्र में तीन नए लौह अयस्क ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया जारी…

खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता और नवाचार का नया अध्याय : खनिज प्रबंधन में डिजिटल युग…

1 hour ago

राजनांदगांव : जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देश…

कलेक्टर ने गंभीरतापूर्वक जनसामान्य की सुनी शिकायत एवं समस्याएंराजनांदगांव 18 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय…

1 hour ago

This website uses cookies.