छत्तीसगढ़

राजनांदगांव  : गौठान ग्राम बघेरा एवं बोईरडीह के स्वसहायता समूह की महिलाओं को एक दिवसीय बटेर एवं मुर्गीपालन का दिया गया प्रशिक्षण…

बटेर पालन में कम स्थान एवं दाने की होती है आवश्यकता
– बटेर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मुर्गी की तुलना में अच्छी

राजनांदगांव 15 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर गौठानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पशुधन विकास विभाग एवं वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज प्रांगण में गौठान ग्राम बघेरा एवं बोईरडीह के स्वसहायता समूह की महिलाओं को एक दिवसीय बटेर एवं मुर्गीपालन प्रशिक्षण दिया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें राजनांदगांव एवं प्राचार्य वेटनरी पॉलीटेक्निक कॉलेज बोरी राजनांदगांव के नेतृत्व में मुर्गी एवं बटेरपालन प्रशिक्षण विशेषज्ञों की टीम द्वारा प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण में महिलाओं को मुर्गी एवं बटेर पालन के लिए आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के आयोजन हेतु जनपद पंचायत राजनांदगांव का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Advertisements


गौरतलब है कि बटेर एक ऐसी पक्षी है जो कि 5-6 सप्ताह में परिपक्व हो जाता है। बटेर पालन में मात्र 5 से 6 सप्ताह में आमदनी मिलने लगती है। बटेर को मुर्गी की तुलना में कम स्थान एवं दाने की आवश्यकता होती है। बटेर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मुर्गी की तुलना में अच्छी होने से बटेर में टीकाकरण की आवश्यकता नहीं होती है। प्रति वर्ष बटेर से 250 से 300 अण्डे प्राप्त किया जा सकता है एक दिवसीय चूजे का वजन 7 ग्राम होता है तथा अण्डे का भार 9 से 10 ग्राम होता है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

9 hours ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

9 hours ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

10 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

10 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

10 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

10 hours ago

This website uses cookies.