छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहनियों ने निकाली कलश जल यात्रा…


– जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया प्रेरित
राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राजनांदगांव विकासखंड में ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहिनी द्वारा कलश जल यात्रा निकाल कर जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में पद्मश्री फूलबासन यादव ने महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों एवं विभिन्न ग्रामों से पहुंचे ग्रामीणों को जल संरक्षण के लिए संकल्प दिलाया।

Advertisements

पद्मश्री फूलबासन यादव ने पानी और पर्यावरण के महत्व के संबंध में बताते हुए कहा कि पानी का सदुपयोग करें और अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि रबी में धान की जगह कम पानी उपयोग वाली फसल का उत्पादन करने कहा।

उन्होंने कहा कि सभी को जल संरक्षण के लिए हर घर में सोक पिट बनाना होगा, जिससे जल का संरक्षण किया जा सके। इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देवकुमारी साहू, सरपंच श्रीमती साधना साहू, उप सरपंच श्रीमती शशिकला देवांगन, श्री शिव कुमार देवांगन, हरियाली बहिनी, ग्राम संगठन के पदाधिकारी, बिहान केडर सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव: मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

9 hours ago

राजनांदगांव : मां पाताल भैरवी मंदिर में नौ कन्या पूजन कुलबीर छाबड़ा ने चुनरी ओढ़ाकर, महाप्रसादी बाटी…

राजनांदगांव। मां दस महाविद्या की कृपा से मां पाताल भैरवी मंदिर में त्रिपुर सुंदरी राजराजेश्वरी…

9 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष ने जिले में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की…

मिशन जल रक्षा जैसे निरंतर प्रयास जिले के लिए सार्थक पहल सिद्ध होंगे : विधानसभा…

9 hours ago

राजनांदगांव : हत्या के आरोपी दामाद को किया गया गिरफ्तार…

 ग्राम दामाबंजारी की घटना हत्या में प्रयुक्त पत्थर बरामद थाना छुरिया पुलिस की कार्यवाही…

10 hours ago