छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में बेहतर संचालन से हर घर में नल से मिल रहा शुद्ध पेयजल…

– श्रीमती लीला, गीता एवं क्रांति ने घर में नल लग जाने पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Advertisements

राजनांदगांव 08 अक्टूबर 2024। जल जीवन मिशन योजना के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत घोरतलाव के आश्रित ग्राम चाबुकनाला में डिस्ट्रीब्यूशन 1000 मीटर पाईप लाइन का विस्तार कर हर घर में नल लगाया गया है।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में हर घर नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का कार्य बेहतर रूप में क्रियान्वन करते हुए ग्राम चाबुकनाला के ग्रामीणों के 48 परिवारों में सोलर के माध्यम 24 घंटे शुद्ध पेयजल पहुंचाया जा रहा है।

सरपंच श्रीमती लीलाबाई कोठारी ने बताया कि पहले उनके ग्राम में पानी की काफी समस्या थी। कई बार अन्य ग्रामों से टैंकर के माध्यम से पानी मंगाया जाता था। अब जल जीवन मिशन के तहत उनके ग्राम में पाईप लाइन बिछाकर हर घर में नल कनेक्शन दिया गया है। घर-घर में नल कनेक्शन से शुद्ध पेयजल प्रदाय किया जा रहा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा एक सतत अभियान चलाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।

ग्राम में आज नल से जल के बेहतर उपयोग और बहने वाले पानी के सदुपयोग, सोखता गड्ढा निर्माण सहित जल संरक्षण के लिए समय समय पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। जिससे गांव में जल संरक्षण और जल के बेहतर उपयोग करने के प्रति जागरूकता आयी है। गांव के वार्ड नंबर 9 एवं 10 की निवासी श्रीमती क्रांति बाई कंवर एवं श्रीमती गीता बाई ने बताया कि पहले हैं डपंप के माध्यम से अपने घरों के लिए पानी लाती थीं। हैंडपंप के सामने लम्बी लाइन लगानी पड़ती थी।

काफी मशक्कत के बाद पानी मिलता था, लेकिन अब जल जीवन मिशन योजना से घर में नल लगने के बाद पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल मिल रहा है। जिसका उपयोग पेयजल सहित निस्तारी के लिए करते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जल जीवन मिशन योजना से घर में नल लगवाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

17 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

19 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

19 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

20 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

20 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

20 hours ago

This website uses cookies.