राजनांदगांव : ग्राम मनगटा के गौठान में रोका छेका कार्यक्रम का हुआ आयोजन….


राजनांदगांव जिले में फसलों की सुरक्षा तथा पशुओं की चराई पर रोक लगाने के लिए व्यापक स्तर पर गौठानों में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत राजनांदगांव के गौठान ग्राम मनगटा में रोका छेका कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर जनपद सदस्य मोहनीश धनकर, गौठान समिति अध्यक्ष भजनाथ यादव, सरपंच मीरा साहू, ग्राम के चरवाहे, स्वसहायता समूह के सदस्य सहित जनपद एवं पशु विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थिति थे।


कार्यक्रम में पशुओं का टीकाकरण, पशु आहार का वितरण, महिला स्वसहायता समूहों के उत्पादों का प्रदर्शन एवं पौधरोपण किया गया। साथ ही कोरोना से सुरक्षा एवं ग्रामीणों को टीकाकरण के महत्व को समझने के लिए 79 वर्षीय नरोत्तम साहू एवं 18 वर्षीय तुषार साहू का कोरोना टीका लगाने पर सम्मानित किया गया।

रोका छेका को प्रोत्साहन देने के लिए ग्राम के सभी चरवाहों का पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन रोका छेका शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य कार्यपालन अधिकारी एसके ओझा के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद पंचायत के करारोपण अधिकारी मुकेश बंछोर एवं क्षेत्रीय समन्वयक नीति शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : यातायात विभाग एवं नगर निगम द्वारा नो पार्किंग एवं अतिक्रमण पर कार्यवाही…

राजनांदगांव। आज दिनांक 24.04.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन में अति0 पुलिस…

2 hours ago

राजनांदगांव : पुरानी रंजीश की बात पर गाली-गुप्तार कर किया था मारपीट…

चाकू के मुठ से सिर में मारकर चोंट पहूंचाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार दिनांक- 02.04.2025…

2 hours ago

राजनांदगांव : मच्छरदारी लगाकर सोने से न मच्छर काटेगा, न मलेरिया होगा…

- मलेरिया की रोकथाम के लिए हुए विविध जागरूकता कार्यक्रम- विश्व मलेरिया दिवस पर हुआ…

4 hours ago

राजनांदगांव : मृत्यु उपरांत नेत्रदान एक नेक और मानवीय कार्य…

- श्रीमती धनिया बाई ठाकुर एवं श्री रमेश पिंगले के निधन उपरांत परिजनों ने किया…

4 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार-2025 में प्राप्त मांग एवं शिकायतों का हो रहा त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…

राजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राज्य शासन द्वारा जिले में सुशासन तिहार 2025 का क्रियान्वयन किया…

4 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम आरला और तोरणकट्टा में हरियाली बहनियों ने निकाली कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया प्रेरितराजनांदगांव 25 अप्रैल 2025। राजनांदगांव विकासखंड में…

4 hours ago