राजनांदगांव : चार दिन बाहर रहे पूरा डेकाटे परिवार , घर में लाखों के जेवर एवं नकदी लेकर फरार हुए चोर….

राजनांदगांव – चार दिन अपने घर से बाहर रहे डेकाटे परिवार में आरोपियों ने सेंधमारी कर लाखों के गहने एवं नगद राशि पर हाथ साफ कर दिया। नागपुर गया परिवार जब वापस लौटा तो मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था घर के अंदर जाने पर पता चला कि आरोपियों ने सब कुछ पार कर दिए हैं । कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भांदवि की धारा 457, 380 का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

Advertisements


कोतवाली थाना से प्राप्त जानकारी में बताया गया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत जनता कॉलोनी लखोली निवासी चुन्नी लाल डेकाटे पिता स्व रामजी डेकाटे 28 वर्ष अपने परिवार सहित 4 जून को किसी काम से नागपुर गया था । वह 7 जून को जब वापस लौटा तो घर के मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था । परिवार सहित अंदर जाने पर मालूम हुआ कि अज्ञात आरोपियों ने सारा सामान इधर-उधर कर अलमारी आदि के तालो को तोड़ा है।

पीड़ित चुन्नीलाल डेकाटे ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने घर पर रखे सोने-चांदी के जेवर सहित 30000 रूपए नगद को भी पार कर दिया है । एक अनुमान के अनुसार आरोपियों ने लगभग 4 लाख की चपत डेकाटे परिवार को लगा दी है । पुलिस ने चोरी किए गए सामानों की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों ने 15 ग्राम सोने की चैन ,31 ग्राम सोने का कंगन, 10 एवं 8 ग्राम के सोने के दो मंगलसूत्र, 7 ग्राम की अंगूठी , 6 ग्राम का सोने का झुमका, 5 ग्राम सोने की बाली ,चांदी का गिलास, लोटा, चांदी के सिक्के ,पायल बिछिया, आदि को गायब कर दिया है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

13 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

15 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

16 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

16 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

16 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

16 hours ago

This website uses cookies.