छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चुनावी साल में कर्ज माफी की आस में किसान…

राजनांदगांव। चुनावी वर्ष में कर्ज माफी की उम्मीद से इस बार अविभाजित राजनांदगांव जिले में रिकार्ड कर्ज बंटा है। 1156 करोड़ लक्ष्य के विरूद्ध 1364 करोड़ यानी 109 प्रतिशत कर्ज बंट चुका है जो गत वर्षों की तुलना में ज्यादा है। कुल दो लाख 52 हजार किसानों ने कर्ज लिया है जो कि गत वर्ष की तुलना में 26 हजार ज्यादा है। सबसे ज्यादा कर्ज राजनांदगांव जिले में बंटा है।

Advertisements

विदित हो कि 2018 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कर्ज माफी का दांव चल कर सत्ता हासिल की थी। किसानों के हजारों करोड़ रूपये के कर्ज माफ किए गए हैं। इससे कांग्रेस पार्टी का जनाधार बढ़ा है। उपचुनावों और पंचायत चुनावों में भी कर्ज माफी को मुदा बनाया था।

इस साल के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी कर्ज माफी का दांव खेल सकती है। इसी उम्मीद से किसानों ने चालू खरीफ सीजन के लिए बड़े पैमाने पर कर्ज लिया है। इस बार राजनांदगांव, केसीजी, एमएमसी तीनों जिलों को मिलाकर इस बार 1125 करोड़ रूपये के कर्ज वितरण का लक्ष्य रखा गया था जिसके विरूद्व अब 1364 करोड़ का कर्ज बंट चुका है।

इसमें नगद कर्ज 1156 करोड़ तो 207 करोड़ खाद-बीज के कर्ज है। कुल दो लाख 52 हजार 374 किसानों ने कर्ज लिया है। गत वर्ष इसी अवधि तक 1046 करोड़ कर्ज बंटा था जबकि कर्ज लेने वाले किसानों की संख्या दो लाख 26 हजार थी। सबसे ज्यादा कर्ज 431 करोड़ राजनांदगांव जिले में बंटा है तो सबसे कम मोहला मानपुर में मात्र 110 करोड़ रूपये बंटा है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : जिले के 241 आंगनबाड़ी केन्द्रों के 3413 कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने का लक्ष्य…

पूरे जिले में चलेगा पोट्ठ लईका पहल अभियान- अब तक चिन्हांकित 2136 कुपोषित बच्चे हुए…

8 hours ago

राजनांदगांव : प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को,परीक्षार्थियों को 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहने के निर्देश…

प्राक्चयन परीक्षा 20 अप्रैल को- परीक्षार्थियों को 1 घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहने…

9 hours ago

राजनांदगांव : जल है तो कल है ,जल ही जीवन है,ग्राम किरगी ब में निकाली गई जल कलश यात्रा…

- ग्राम किरगी ब में निकाली गई जल कलश यात्राराजनांदगांव 16 अप्रैल 2025। जिला प्रशासन…

9 hours ago

राजनांदगांव : वनांचल के किसान नारद ने मूंगफली की फसल लेकर 4 गुना से अधिक का लिया मुनाफा…

- उन्नत तकनीक से रबी मौसम में लगाई मूंगफली की फसल- मूंगफली फसल में कम…

9 hours ago

राजनांदगांव : आबकारी विभाग की कड़ी कार्रवाई…

. राजनांदगांव 16 अप्रैल 2025। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार धर-पकड़…

9 hours ago