छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : चैत्र नवरात्रि के लिये निगम ने किये व्यापक प्रबंध,आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सौपा दायित्व…

राजनंादगांव 28 मार्च । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा बैठक में दिये गये निर्देश के परिपालन में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने चैत्र नवरात्रि पर्व को दृष्टिगत रखते हुये तकनीकी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को मूलभूत सेवा कार्याे के सुचारू संपादन के लिये तीन पालियो में दायित्व सौपा है। उन्होंने चैत्र नवरात्रि पर्व में पदयात्रियों की सेवा एवं सुविधा के लिये नगर निगम सीमा के सेवा पंडालो में मूलभूत एवं स्वास्थ्य सेवाओं के लिये तीन पालियों में तकनीकी एवं स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। उक्त कर्मचारी सेवा पंडालो में 24 घण्टे कार्याे का संपादन करेंगे।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि उपरोक्त कार्याे के क्रियान्वयन के लिये नोडल अधिकारी सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम मो.नं. 83197 26288 को एवं प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा मो.नं. 97705 19619 को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Advertisements

शहर के स्टालो में टैंकरो से पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था के लिये प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू मो.नं. 78285 23391 को इनके सहयोगी उप अभियंता श्री मोनेन्द्र साठिया मो.नं. 89826 24140 को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक उप अभियंता श्री तिलक राज धु्रव मो.न.ं 99070 02411 को इनके सहयोगी उप अभियंता श्री अशोक देवांगन मो.नं. 83579 92380 को एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे मो.नं. 74705 47099 को इनके सहयोगी श्री डागेश्वर कर्ष मो.नं. 83495 05814 को व्यवस्था प्रभारी बनाया गया है। साथ ही शहर के स्टालो में टैंकरो से पेयजल व्यवस्था के लिये प्र.मोटर प्रतिपालन श्री सुरेन्द्र साव मो.नं. 94255 64327 को व परिचालक श्री रविकांत साहू मो.नं. 88151 90668 को दायित्व सौपा गया है।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि सफाई व्यवस्था हेतु प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा मो.नं. 93039 47901 को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव मो.नं. 75871 60345 को बनाया गया है एवं प्रातः 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्र.सफाई दरोगा श्री सपन साहू मो.नं. 62629 81724 को, दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक सफाई दरोगा श्री वरूण सोनी मो.नं. 88399 66872 को एवं रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक प्र.सफाई दरोगा श्री राजकुमार सिन्हा मो.नं. 93028 19262 को दायित्व सौपा गया है।

इसके अलावा सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्रा मो.नं. 83197 26288 को सम्पूर्ण विद्युत व्यवस्था प्रभारी एवं लाईनमेन श्री किशन गांवरे मो.नं. 88896 53352 को सहायक बनाया गया है। उपरोक्त प्रभारी एवं सहयोगी अधिकारी व कर्मचारी प्रातः से रात्रि तक तीन पाली में अपने-अपने दायित्वो का निर्वाहन करेंगे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : अंधियारे से निकलकर आओ चले उजियारे की ओर, समाज सेवक बनाकर आओ चले , समाज सेवा की ओर ‐ प्रो. विजय मानिकपुरी…

राजनांदगांव/ राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई पं. शिवकुमार शास्त्री कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र सुरगी द्वारा…

11 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने किया जल सयंत्र गृह का निरीक्षण,मोहारा एनीकट में जलस्तर की ली जानकारी…

राजनांदगांव 1 अपै्रल। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा आज सुबह मोहारा जल सयंत्रगृह का…

11 hours ago

राजनांदगांव : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी स्कूलों के संचालन के राज्य शासन के निर्देशों का होना चाहिए परिपालन…

जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए कार्य कराएं : कलेक्टर- ग्राम सिंघोला में आयोजित होगा…

14 hours ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्य के 130 पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभ…

- राजनांदगांव जिले के चार पीएमश्री स्कूलों का किया शुभारंभराजनांदगांव 01 अप्रैल 2025। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र…

14 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की शिकायतें एवं समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना…

- जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के दिए निर्देशराजनांदगांव 01 अप्रैल…

14 hours ago