छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के नेतृत्व में खेल मंत्री से मिले पटरी पार क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ी…

राजनांदगांव । छत्तीसगढ़ के पटरी पार क्षेत्र के हॉकी खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज अंसारी के नेतृत्व में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी के मार्गदर्शक अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं कोच मृणाल चौबे के साथ छत्तीसगढ़ के खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री श्री टंक राम वर्मा से मुलाकात की।

Advertisements


महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़ हॉकी और जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने खेल मंत्री को बालोद में आयोजित राज्य महिला हॉकी प्रतियोगिता के दौरान पटरी पार क्षेत्र की तीन खिलाड़ियों द्वारा अपने पहले ही टूर्नामेंट में विजेता बनने की उपलब्धि के बारे में बताया। साथ ही, उन्होंने देश की प्रतिष्ठित महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि हॉकी इंडिया ने इस वर्ष प्रतियोगिता के लिए 20 से 28 फरवरी 2025 की तिथि निर्धारित की है।

खेल मंत्री को दी जागरूकता अभियान की जानकारी – खेल, शिक्षा और अनुशासन से बच्चों का सर्वांगीण विकास
इस दौरान मृणाल चौबे ने खेल मंत्री को रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी द्वारा चीखली स्कूल के मैदान में चलाए जा रहे वृहद जागरूकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को खेल, शिक्षा और अनुशासन से जोड़ना है ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो और वे नकारात्मक गतिविधियों से दूर रहें। यह अभियान क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों की प्रेरणा से शुरू किया गया है

चर्चा के दौरान मृणाल चौबे ने बताया कि पिछले छह वर्षों में रुद्राक्षम वेलफेयर सोसाइटी ने क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण गतिविधियों का आयोजन किया है। हाल ही में, पटरी पार क्षेत्र के बच्चों को चार माह के प्रशिक्षण के बाद 14 खिलाड़ियों का चयन खेलो इंडिया सेंटर में हुआ, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने क्षेत्र में खेल के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और ऐसे प्रयासों को अन्य क्षेत्रों में भी लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

यह मुलाकात क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के लिए एक नई प्रेरणा बनकर उभरी है, जो खेल के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेगी।

इस अवसर पर जिलाधीश संजय अग्रवाल ने हॉकी को राजनांदगांव की पहचान बताते हुए कहा कि यहां के वर्तमान और वरिष्ठ खिलाड़ी अपनी मेहनत और लगन से इस खेल को आगे बढ़ा रहे हैं। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री सुरुचि सिंह एस डी एम खेमलाल वर्मा और संयुक्त कलेक्टर सीता बंसल ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लिटिया क्षेत्र क्रमांक 2 के प्रत्याशी शिला टाकेश सिन्हा ने किया सघन जनसंपर्क, बड़े बुजुर्गों से लिया जीत का आशीर्वाद…

राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 लिटिया क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनुभवी, सरल,सहज, मिलनसार…

9 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 3 भाजपा प्रत्याशी चंदन कश्यप ने किया धुआँधार जनसंपर्क…

नशा मुक्त और समृद्ध समाज बनाएगे : चंदन कश्यप *राजनांदगांव।जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 के…

9 hours ago

राजनांदगांव: लगातार तीसरी बार सरपंच बनने योगेश्वर निर्मलकर चुनाव मैदान मे…

राजनांदगांव। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत बैगाटोला से योगेश्वर निर्मलकर भी सरपंच पद के…

9 hours ago

राजनांदगांव : नगर निगम के सभी विभाग के कर्मचारियों की आयुक्त विश्वकर्मा ने ली बैठक…

स्थानीय निर्वाचन में निष्ठापूर्वक कर्तव्य निर्वाहन के लिये जताया आभार सौपे गये दायित्वो का समर्पित…

9 hours ago

राजनांदगांव : आयुक्त ने की राजस्व की समीक्षा – डिमान्ड के विरूद्ध सतप्रतिशत वसूली के दिये निर्देश…

राजनंादगांव 12 फरवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक…

9 hours ago

मोहला : कन्या शिक्षा परिसर में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 14 फरवरी को…

               मोहला 12 फरवरी 2025। शासकीय कन्या शिक्षा परिसर…

11 hours ago