राजनांदगांव: छुईखदान के मोहगांव की शिक्षिका नीलम सिंह ने बढ़ाया जिले का मान…

राजनांदगांव- 06 अक्टूबर 2020। पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले शिक्षकों को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में हमारे नायक के रूप में जगह दे कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के छुईखदान ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले संकुल पैलीमेटा के हायर सेकंडरी स्कूल मोहगांव की शिक्षिका सुश्री नीलम सिंह का चयन हमारे नायक के रूप में हुआ है। एक ऐसे दुरस्त इलाका जहाँ नेटवर्क की समस्या होते हुए ऑनलाइन वर्चुअल क्लास का सफलतापूर्वक संचालन कर नीलम सिंह ने पढ़ई तुंहर दुआर योजना को कामयाब बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ब्लॉग लेखक शेख अफज़़ल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल अनिश्चित काल के लिए बंद है।

Advertisements

ऐसे समय मे बच्चो को पढ़ाई से सुरक्षित रूप से जोडऩे के लिए पढ़ई तुंहर दुआर योजना की शुरूआत की गई। नीलम सिंह ने ऑनलाइन क्लास में आने वाली तमाम चुनौती के बाद भी बच्चो को जोडऩे की कोशिश जारी रखी। इसी का नतीजा है कि उनकी ऑनलाइन क्लास में पुरे राज्य के बच्चे जुड़ कर लाभ प्राप्त कर रहे है। नीलम सिंह की 300 से ज्यादा ऑनलाइन क्लास में अब तक 4 हजार से ज्यादा बच्चे जुड़ चुके है। ऑनलाइन क्लास में उल्लेखनीय कार्य के कारण सुश्री नीलम सिंह का चयन हमारे नायक के रूप में हुआ है।

राजनांदगांव जिले से नीलम सिंह का चयन हमारे नायक के रूप में होने पर डीईओ हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे, एपीसी रफीक अंसारी, जिला मीडिया सहयोगी पारस झाड़े, छुईखदान बीईओ एच डी कोसरे, एबीईओ गिरेन्द्र कुमार सुधाकर, बीआरसीसी सुजीत सिंह चौहान, ब्लॉग राइटर शेख अफजल और विकासखंड के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किए है। सुश्री नीलम सिंह के हमारे नायक के रूप में चयनित होने पर निश्चित रूप से राजनांदगांव जिले का मान बढ़ा है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव :उप मुख्यमंत्री अरूण साव सिंघोला में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव में होंगे शामिल…

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव जिले के प्रवास पर - ग्राम सिंघोला में आयोजित माँ…

14 hours ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार अंतर्गत जिले में हो रहा समाधान शिविरों का आयोजन…

- ग्राम उपरवाह व ढारा एवं नगर पंचायत एलबी नगर व घुमका तथा नगर निगम…

14 hours ago

राजनांदगांव : दिग्विजय स्टेडियम तथा अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम के संचालन के संबंध में सुझाव एवं चर्चा…

दिग्विजय स्टेडियम शहर की विशेष पहचान : कलेक्टर - कलेक्टर की अध्यक्षता में दिग्विजय स्टेडियम…

14 hours ago

राजनांदगांव : नगर पंचायत छुरिया क्षेत्र में अतिरिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकान आबंटन तथा संचालन हेतु 20 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली एवं राशन दुकान के युक्तियुक्तकरण के तहत…

14 hours ago

राजनांदगांव: आंगनबाड़ी सहायिका के एक पद के लिए 23 मई तक आवेदन आमंत्रित…

राजनांदगांव 08 मई 2025। एकीकृत बाल विकास परियोजना राजनांदगांव (ग्रामीण-2) घुमका अंतर्गत ग्राम पंचायत अउरदा…

14 hours ago