छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनजातीय गौरव दिवस कल…

राजनांदगांव 14 नवम्बर 2024। जिले में जनजातीय गौरव दिवस 2024 का आयोजन शुक्रवार 15 नवम्बर 2024 को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम गौरव पथ राजनांदगांव में किया जाएगा। कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 4 बजे से होगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं विधायक बिल्हा श्री धरमलाल कौशिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद श्री संतोष पाण्डेय द्वारा की जाएगी।

Advertisements

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोंगरगांव श्री दलेश्वर साहू, विधायक खुज्जी श्री भोलाराम साहू, विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, महापौर नगर पालिक निगम श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती गीता घासी साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्री विक्रांत सिंह, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिक्षा सूर्यकांत भंडारी, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित श्री सचिन बघेल, समाज सेवी श्री रमेश पटेल उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों एवं समाज प्रमुखों, गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।


जनजातीय गौरव दिवस 2024 के अवसर पर पूर्वान्ह 11 बजे विकास प्रदर्शनी का आयोजन, दोपहर 2 बजे से छात्रावास के बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, शाम 4 बजे अतिथियों का आगमन एवं दीप प्रज्वलन, शाम 4.10 बजे से शाम 5 बजे तक अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन, विभिन्न विभागों द्वारा जनजाति समुदाय के हितग्राहियों को सामग्री वितरण एवं प्रतिभा सम्मान तथा शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जिले के नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

4 minutes ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

11 minutes ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

14 minutes ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

17 minutes ago

मोहला: पेयजल व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिला एवं विकासखंड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति…

        मोहला 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार गर्मी…

20 minutes ago

This website uses cookies.