छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केन्द्र…

एक ही स्थान पर मिल रही शासन की सभी जनकल्याणकारी
योजनाओं की जानकारी
किसानों एवं नागरिकों ने फोटो प्रदर्शनी देखकर की खुशी जाहिर
रोका छेका योजना को समझने में महिलाओं ने दिखाई विशेष रूचि
कलेक्टोरेट में दो दिवसीय जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी

Advertisements

राजनांदगांव 17 दिसम्बर 2021। जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी में किसान, नागरिकगण, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं विभिन्न वर्गों के लोग यहां पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी में शासन के तीन वर्ष में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धि और योजनाओं के बारे में पुस्तकों, ब्रोसर, पाम्पलेट के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही और प्रदर्शनी देखकर किसानों एवं नागरिकों ने खुशी जाहिर की। प्रदर्शनी में रोका-छेका के पाम्पलेट्स में नागरिकों ने सबसे ज्यादा रूचि दिखाई। महिलाओं ने इस योजना की सराहना की। उन्होंने बताया कि रोका-छेका योजना के बारे में सुना था। लेकिन योजना के लाभ के बारे में जनसंपर्क विभाग के माध्यम से जानकारी मिली।


ग्राम बोटेपारा के किसान श्री गंगाप्रसाद ने बताया कि वे खेती किसानी करते हंै। शासन की बिजली बिल हाफ योजना हमारे लिए उपयोगी साबित हुई है। पानी की सिंचाई में बहुत ही सहयोग मिला है। राजनांदगांव बांसपई पारा निवासी श्री अजय पटेल ने बताया कि प्राइवेट जॉब करते हंै। साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हंै। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं की जानकारी के लिए मुझे इन पुस्तकों की आवश्यकता थी। जनसंपर्क विभाग से मिली यह पुस्तक बहुत ही लाभकारी है। मोतीपुर निवासी श्री लोकनाथ देवांगन ने बताया कि वे आधार कार्ड बनवाने लोक सेवा केन्द्र आए थे। जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी में नि:शुल्क सामग्री प्राप्त हुई है। इससे अब घर में विस्तार से योजनाओं के बारे में जान पाऊंगा। उन्होंने कहा कि शासन की योजना की जानकारी जनसामान्य तक नि:शुल्क पहुंचाना उपयोगी है। पत्रकार श्री लुमन साहू ने कहा कि शासन की महतारी दुलार योजना बहुत ही अच्छी है। हर वर्ष स्टॉलों में प्राचार सामग्री प्राप्त करते हैं और सभी योजनाओं की जानकारी लेने का प्रयास करते हंै। अधिवक्ता श्री ऋषि कुमार साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन के योजनाओं की जानकारी देने वाली किताब एवं पाम्प्लेट्स नि:शुल्क मिलने की जानकारी प्राप्त हुई। यह एक बेहतरीन पहल है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : जल है तो कल है ग्राम कोलिहापुरी में ग्रामीणों ने निकाली प्रेरणादायक जल यात्रा…

राजनांदगांव 07 अप्रैल 2025। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (छी) में जल संरक्षण की…

1 hour ago

राजनांदगांव : सुशासन तिहार के माध्यम से जनमानस को अभिव्यक्ति का मिला एक सशक्त माध्यम – कलेक्टर…

- नागरिकों के लिए सकारात्मक महौल में सकारात्मक व्यवहार के साथ कार्य करने की जरूरत-…

2 hours ago

राजनांदगांव : चाकू लहराकर आम लोगों को डरा धमका रहे आदतन बदमाश पर कार्यवाही…

⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…

1 day ago

राजनांदगांव : मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…

2 days ago

राजनांदगांव : जल संरक्षण के लिए प्रशासन और ग्रामीणों ने किया श्रमदान और निकली नीर और नारी जल यात्रा…

- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…

2 days ago

This website uses cookies.