छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 125 प्रकरण निष्पादित…

राजनांदगांव 25 सितम्बर 2024। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग श्री प्रशान्त कुन्डू द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात उपभोक्ता आयोग में 3 दिवसीय लिंक कोर्ट के माध्यम से प्रकरणों को निष्पादित किया जा रहा है।

Advertisements

श्री कुन्डू के मार्गदर्शन में सितम्बर माह में सदस्य डॉ. आनंद वर्गीस एवं आयोग के अधिकारियों व कर्मचारियों के सहयोग से 23 से 25 सितम्बर 2024 तक तीन दिवस में 125 प्रकरणों का निराकरण कर छत्तीसगढ़ के सभी आयोग में रिकार्ड स्थापित किया गया है। लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निराकरण किया जाएगा।

राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार राज्य में स्थित सभी आयोग में लंबित प्रकरणों की संख्या कम से कम किए जाने के प्रयास में एक अग्रणी कदम राजनांदगांव उपभोक्ता आयोग द्वारा संपन्न किया गया। आयोग के इस त्वरित कार्रवाई से जिले के अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता जाहिर की है।

इससे जिले के जनसामान्य द्वारा अपने प्रकरणों के त्वरित निराकरण होने से आयोग के निर्णयों पर विश्वास भी बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग श्री प्रशान्त कुन्डू ने आयोग में प्रस्तुत प्रकरणों में सभी दस्तावेज शपथ पत्र के साथ प्रस्तुत करने तथा प्रकरणों को लंबित करने हेतु अनावश्यक आवेदन देने की प्रथा समाप्त करने की अपील की है।

प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को देखते हुए उपभोक्ताओं द्वारा अधिक समय तक अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग राजनांदगांव आयोग में बैठाने हेतु उचित कार्रवाई की मांग की गयी। अध्यक्ष जिला उपभोक्ता आयोग श्री प्रशान्त कुन्डू ने कहा कि उपभोक्ता अयोग राजनांदगांव को प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने का पूर्ण प्रयास किया जायेगा। 

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

15 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

17 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

18 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

18 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

18 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

18 hours ago

This website uses cookies.