छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिला प्रशासन द्वारा मतदान दिवस में सतत निरीक्षण व निगरानी के लिए की गई समुचित व्यवस्था…

150 मतदान केन्द्र मेंं लाईव वेबकास्टिंग के माध्यम से की जाएगी सतत निगरानी
मतदान केन्द्रों में केन्द्रीय शासन के अधिकारी मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए होंगे तैनात
संवेदनशील, अति संवदेनशील एवं राजनैतिक संवेदनशील मतदान केन्द्र में वेबकास्टिंग और माइक्रो आब्जर्वर रखेंगे पैनी नजर

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2022। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 73 खैरागढ़ उप निर्वाचन मतदान दिवस 12 अप्रैल को शांतिपूर्ण निष्पादन के लिए सभी मतदान केन्द्रों में सतत निगरानी, निरीक्षण एवं सुरक्षा की व्यवस्था की  गई है। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 291 मतदान केन्द्र बनाए गए है। जिनमें सतत चौकसी के लिए 150 मतदान केन्द्र मेंं लाईव वेबकास्टिंग के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी।

Advertisements

इसके लिए जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जहां वेबकास्टिंग के माध्यम से सीधा नियंत्रण रखा जाएगा। 50 मतदान केन्द्रों में केन्द्रीय शासन, केन्द्रीय उपक्रम के अधिकारियों, कर्मचारियों को माइक्रो आब्र्जवर के रूप में मतदान की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है। मतदान केन्द्रों में सतत निरीक्षण व निगरानी की व्यवस्था की गई है।

91 मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारियों को स्टिल कैमरा उपलब्ध कराया गया है। जिससे महत्वपूर्ण घटनाओं की वीडियोग्राफी कर सकेंगे। इससे यहां होने वाली सभी घटनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 155 संवेदनशील, अति संवदेनशील एवं राजनैतिक संवेदनशील मतदान केन्द्र है। जहां वेबकास्टिंग अथवा माइक्रो आब्जर्वरों के माध्यम से मतदान पर सतत निगरानी रखी जाएगी।

Lokesh Rajak

Recent Posts

12वीं में अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत के साथ किया टॉप…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। सीजी बोर्ड (CGBSE)…

49 minutes ago

राजनांदगांव : पाकिस्तान के खिलाफ भारत के जवाबी हमले का जश्न…

राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी ने जय स्तंभ चौक में फटाका फोड़ कर तिरंगा झंडा लहराते…

56 minutes ago

राजनांदगांव : भीषण गर्मी में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज से जनता बेहाल सौपा ज्ञापन…

*भीषण गर्मी में विद्युत कटौती जनता बेहाल सौपा ज्ञापन ** राजनांदगांव।जिले के ग्राम सोमनी और…

6 hours ago

राजनांदगांव : ठेकवा में रंग मंच निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन…

ठेकवा पंचायत में रंग मंच निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन* मुख्य अतिथि रमेश पप्पू चंद्राकर…

6 hours ago

VISION TIMES: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल का 10वी एवं 12वी का रिजल्ट आज…

मुख्यमंत्री 7 मई को घोषित करेंगे हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा परिणाम रायपुर, 06…

10 hours ago

राजनांदगांव : समाधान शिविर विचारपुर नवागांव में किसान गणपत का बना नि:शुल्क नया किसान किताब…

सुशासन तिहारी किसान श्री गनपत सिन्हा के लिए हुआ लाभकारी साबित- समाधान शिविर विचारपुर नवागांव…

19 hours ago