छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आगामी आदेश तक रहेंगे बंद…

राजनांदगांव 13 जनवरी 2022। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया था। जिसमें आवश्यक संशोधन किया गया है।

Advertisements

जारी संशोधित आदेश के अनुसार जिले की सीमा अंतर्गत सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। लेकिन इस अवधि में छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सभी श्रेणी के पात्र हितग्राहियों को रेडी-टू-ईट का वितरण तथा गर्भवती माताओं एवं बच्चों को गरम भोजन टिफिन व्यवस्था के माध्यम से घर-घर प्रदान किया जायेगा। शासन के निर्देशानुसार स्कूली बच्चों के लिए मध्यान भोजन वितरण किया जायेगा।

कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्कूलों को 15 से 18 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण के लिए खोले जा सकेंगे। स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्था के लिए एक तिहाई कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। शेष कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम पद्धति से दूरभाष व ऑनलाईन प्रकिया से कार्यों में सहयोग करेंगे। सक्षम अधिकारी के अनुमति के बिना कोई भी कर्मचारी मुख्यालय का त्याग नहीं करेंगे। आवश्यकता पडऩे पर दूरभाष से सम्पर्क कर कार्यालय बुलाया जा सकता है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

एक अप्रैल से प्रदेश में शराब की कीमतों में 4 प्रतिशत की कमी…

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के आबकारी विभाग ने साल 2025-26 के लिए शराब की नई दरें…

12 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल ग्राम झाड़ीखैरी में जिला स्तरीय जैविक किसान मेला का हुआ आयोजन…

झाड़ीखैरी क्षेत्र के 900 से अधिक किसानों ने जैविक खेती कर पूरे जिले को दी…

12 hours ago

राजनांदगांव : ग्रीष्मकाल में पेयजल की व्यवस्था बनाये रखने पीएचई विभाग का अलर्ट…

टोल-फ्री नंबर द्वारा किया जा रहा शिकायतों का निराकरणराजनांदगांव 29 मार्च 2025। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

13 hours ago

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

17 hours ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

17 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

17 hours ago