राजनांदगांव

राजनांदगांव: जिले के 87 अमृत सरोवर को दिया गया बेहतरीन स्वरूप…

जिले के 87 अमृत सरोवर को दिया गया बेहतरीन स्वरूप
– जल संरक्षण की दिशा में बढ़ाए गए सशक्त कदम
– अमृत सरोवर से हो रहा जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन
– सरोवर हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग
– प्रत्येक अमृत सरोवर में न्यूनतम 10 हजार घनमीटर पानी होगा संग्रहित

Advertisements


राजनांदगांव 09 जून 2023। आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले में अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। सरोवर हमारी धरोहर हैं। जल संरक्षण के साथ ही यह हमारी प्राचीन संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। सरोवर के रूप में हमारे धरोहर को सहेजने के लिए जिले के 87 अमृत सरोवर को बेहतरीन स्वरूप प्रदान किया गया है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार के निर्देशन में अमृत सरोवर में आजीविका संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है।

राजनांदगांव जिले में जिला पंचायत के माध्यम से कुल 87 अमृत सरोवरों का निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई थी। जिसमें से वर्तमान में शत-प्रतिशत अमृत सरोवरों के निर्माण पूर्ण कर वर्षा ऋतु में वर्षा जल के संरक्षण हेतु तैयार है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक अमृत सरोवर में न्यूनतम 10 हजार घनमीटर पानी संग्रहित होगा। जो कि आने वाले समय में साल भर पानी की उपलब्धता को बनाये रखेगा। इन सभी अमृत सरोवरों को आजीविका गतिविधियों से जोडऩे हेतु प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सरोवरों को समूहों से जोड़कर आजीविका में वृद्धि की जा रही है। सभी 87 अमृत सरोवरों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुये पानी आने के लिए इनलेट व पानी बाहर जानेे के लिए आउटलेट तथा योजना के क्रियान्वयन हेतु पंचायत स्तर के नोडल अधिकारी उपयोगकर्ता समूह आस-पास के नागरिकों को जोड़कर ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।


राज्य शासन द्वारा आयुक्त मनरेगा कार्यालय से आए मुख्य अभियंता श्री कटारे ने जिले के 7 से अधिक अमृत सरोवर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वर्तमान में सभी अमृत सरोवर में वृक्षारोपण हेतु गड्ढों की खुदाई का कार्य पूर्ण कर वर्षा ऋतु के प्रारंभ से ही वृक्षारोपण का कार्य किया जायेगा। भारत शासन एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अमृत सरोवर के सदुपयोग एवं अधिक से अधिक जल संग्रहण के लिए इन्हें विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।

इन्हें अधिक से अधिक उपयोगी बनाये जाने हेतु निरंतर प्रयास किये जा रहे हंै। जिसमें वर्तमान में राजनांदगांव जिले के द्वारा गतिविधियों के अंतर्गत मछली पालन, कमल के फूल की खेती, सिंघाड़े की खेती, मखाने की खेती एवं कपड़े धोने का व्यवसाय, सिंचाई सुविधा जैसी आजीविका गतिविधियों की योजना तैयार की जा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : अपहरण कर किया दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार…

⁕ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।⁕ अपहरण कर किया दुष्कर्म । राजनांदगांव । दिनांक 25.04.25…

1 hour ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे ने 1 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपए की लागत से निर्मित भवन का किया लोकार्पण…

*सांसद संतोष पांडे ने आदिवासी कन्या आश्रम भवन निर्माण का फीता काटकर किया लोकार्पण **…

3 hours ago

राजनांदगांव : ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा तिलई मंडल ने बाटी खुशियाँ…

राजनांदगांव।भारतीय जानता पार्टी राजनंदगांव जिलाअध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष…

6 hours ago

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का किया रेस्क्यू, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…

8 hours ago

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का किया रेस्क्यू, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…

8 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर से युवोदय की टीम ने की भेंट…

राजनांदगांव 07 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में…

22 hours ago