राजनांदगांव : जिले में गुलाब चक्रवात से भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अर्लट जारी…

  • बांध एवं नदियों पर नजर रखें, जल भराव की स्थिति वाले निचले इलाके का विशेष ध्यान रखें
  • कलेक्टर ने राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के दिए निर्देश
  • बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे चालू रखें

राजनांदगांव – कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने जिले में गुलाब चक्रवात से भारी वर्षा होने की संभावना को देखते हुए सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहते हुए मुख्यालय में रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी बांध एवं नदियों पर नजर रखें तथा ऐसे निचले इलाके में जहां जलभराव की स्थिति बन सकती हैै, वहां विशेष ध्यान रखें। उन्होंने राजस्व विभाग को संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयारी रखने और बाढ़ राहत और बचाव दलों को सतर्क रखने के निर्देश दिए हैं।

Advertisements


कलेक्टर ने जिला स्तर और तहसील स्तर पर बाढ़ नियंत्रण कक्ष को 24 घंटे चालू रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से कहा है कि बारिश के दौरान बांधों में जल स्तर की निरंतर निगरानी भी करें और इसकी सूचना बाढ़ नियंत्रण कक्ष को दी जाए। कलेक्टर ने आम जनता से जल भराव की स्थिति में पुल-पुलियों को पार न करने की अपील की है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07744-220557 है। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा 26 एवं 27 सितम्बर को गुलाब चक्रवात से भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

5 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

7 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

8 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

8 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

8 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

8 hours ago

This website uses cookies.