राजनांदगांव : जिले में युवा, बच्चे, बुजुर्गों सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक किया योगाभ्यास…

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का लिया संकल्प

Advertisements


राजनांदगांव जिले में बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर युवा, बच्चे, बुजुर्ग सभी ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया। शासन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी सहित जनसामान्य शामिल हुए। जिले में छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन कार्यक्रम में 58 हजार 926 नागरिकों ने पंजीयन कराया और इस कार्यक्रम में शामिल हुए और सभी ने योग की महत्ता को समझते हुए इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।


प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, योग निद्रा, पवन मुक्त आसन, ध्यान सहित योग के विभिन्न आसनों को सभी ने किया। प्राणायाम के अंतर्गत अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, भस्त्रिका, शीतली प्राणायाम एवं कपालभाति किया गया, वहीं सूर्य नमस्कार के 12 आसन तथा पवन मुक्त आसन के मणिबंध चक्र, ग्रीवा संचालन, स्कन्ध चक्र, नौकासन, चक्की चालनासन, अर्ध तितली आसन, पूर्ण तितली आसन जैसे योग के आसन को जनसामान्य ने रूचि से किया।

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

12 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

14 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

15 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

15 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

15 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

15 hours ago

This website uses cookies.