राजनांदगांव : ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिरा, हेल्पर की मौत, चालक की स्थिति गंभीर…

राजनांदगांव – लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम घोरदा में मुर्गी दाना से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पैरी नदी में गिर गया। घटना में ट्रक में मौजूद हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक को गंभीर चोटें आई है। घटना शुक्रवार रात करीब 8.30 बजे की है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक बगदई निवासी ड्राइवर विजय पटेल (25) और हेल्पर अरुण नेताम (25) एबीस फैक्ट्री से मुर्गी दाना लेकर आंध्रप्रदेश के लिए निकले थे। दोनों ने रात करीब 7.30 बजे अमलीडीह के यूनिट से ट्रक क्रमांक सीजी 07 बीडी 0911 में मुर्गी दाना भरा और आंध्र के लिए निकले।

ट्रक घोरदा में पैरी नदी के पुल में पहुंचा था, तभी अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया। इसके बाद ट्रक पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए सीधे नदी में जा गिरा। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हादसे में ट्रक का हेल्पर अरुण नेताम बुरी तरह दब गया। जब तक दोनों को बाहर निकाला जाता, अरुण की मौत हो चुकी थी। वहीं ड्राइवर विजय को भी गंभीर चोटें आई हैं।

बताया गया कि हादसे के वक्त बारिश व अंधड़ के चलते आसपास बिजली भी बंद थी, आशंका है कि इसी के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : होली पर्व पर चाकू लेकर लोगो को भयभीत करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार…

होली पर्व के दौरान बसंतपुर पुलिस की कार्यवाही । थाना बसंतपुर पुलिस द्वारा आम स्थान…

1 hour ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे होलिका दहन कार्यक्रम में हुए शामिल, अबीर ग़ुलाल लगाकर खुशिया बाटी…

राजनांदगांव। लोकसभा क्षेत्र माननीय सांसद श्री संतोष पांडे जी गंज चौक राजनांदगांव में स्थापित बालाजी…

1 hour ago

राजनांदगांव: शिवनाथ नदी में नहाते समय शंकरपुर के युवक की डूबने से मौत…

राजनांदगांव। शहर के शंकरपुर के दोस्तों का एक ग्रुप आज लगभग दोपहर 2 बजे शिवनाथ…

4 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने नागरिको को होली की शुभकामनाएं दी…

राजनांदगांव 13 मार्च। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और सांसद श्री संतोष पांडे ने जिले…

2 days ago

राजनांदगांव : महापौर मधुसूदन यादव ने दी होली की शुभकामना…

राजनांदगांव 13 मार्च। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने नागरिकों को रंग पर्व होली की हार्दिक…

2 days ago

राजनांदगांव : विकास और प्रगति में विश्वास रख मुझे अपना आशीर्वाद देने के लिए आभार – किरण रविन्द्र वैष्णव

राजनांदगांव छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने के पश्चात अपने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12…

2 days ago