राजनांदगांव: डॉ रमन आज व कल राजनांदगांव के दौरे में…

राजनांदगांव- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह आज 6 एवं 7 नवंबर को दो दिवसीय राजनांदगांव शहर एवं विधानसभा के दौरे पर रहेंगे। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉक्टर
सिंह कल छह नवंबर को दोपहर दो बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक अनुपम नगर रोड
स्थित अपने विधायक कार्यालय में जनता से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। तत्पश्चात कोरोना संक्रमण काल में भाजपा कार्यकर्ता सहित शहर के सामाजिक लोगों के दुखद निधन पर उन्हें शोक सांत्वना देने हेतु उनके घर जाएंगे।

Advertisements

जिला भाजपा कोषाध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि प्रमुख कार्यक्रम शाम 6:30 बजे शिवनाथ वाटिका में होगा, जहां पर कोरोना संक्रमण काल में मानवता की लाज रखने वाले सभी कोरोना वारियर्स का सम्मान किया जाएगा । इस सम्मान समारोह में जिले के सांसद संतोष पाण्डेय भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे । डॉ. सिंह रात्रि विश्राम शहर में ही करेंगे ।

भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर ने बताया कि सात नवंबर शनिवार को डॉ. रमन सिंह कुछ लोगों के घर मिलने जाएंगे, फिर दोपहर तीन बजे ग्राम सुंदरा में शाम चार बजे ग्राम नवागांव एवं पांच बजे ग्राम इंदावानी में विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, तत्पश्चात वे रायपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। डॉ. रमन सिंह के साथ जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं वरिष्ठ नेतागण भी उपस्थित रहेंगे

Bhumika Dewangan

Recent Posts

राजनांदगांव : सुंदरकांड से ही प्राप्त हो सकता है राम राज्य…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सुंदरकांड का पाठ आयोजित…

18 hours ago

राजनांदगांव : पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा…

- उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक…

19 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम कनहरटोला एवं शेरपा में निकाली गई कलश जल यात्रा…

- जल संरक्षण एवं पौधरोपण के लिए किया गया प्रेरितराजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। डोंगरगढ़ विकासखंड…

19 hours ago

राजनांदगांव : महिलाओं एवं बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक बड़ी संख्या में किया आवेदन…

सुशासन तिहार से जनमानस की आंकाक्षाओं को मिली अभिव्यक्ति- सरकार से संवाद और समस्याओं के…

19 hours ago

राजनांदगांव : जिला पंचायत के स्थायी समितियों का किया गया गठन…

राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला पंचायत स्थायी समिति…

19 hours ago

This website uses cookies.