राजनांदगांव – थाना खड़गांव पुलिस द्वारा अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु निर्माण करने वालों के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही की गयी है। आरोपी गांव से दूर नाले में छिपकर अवैध कच्ची महुआ शराब निर्माण करते थे। ग्राम सिवनी के बड़े नाला दो मुहनी नदी के किनारे कार्यवाही की गयी है। शराब निर्माण में उपयोग आने वाली जर्मन सिल्वर के बर्तनों को भी जप्त किया गया है। आरोपीगण संतराम जुरेशिया एवं गोविन्द आँचला निवासीगण सिवनी के कब्जे से कुल 37 लीटर कच्ची महुआ शराब किमती 5940/- रूपये को जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एंव अति पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खडगाव प्रभारी उप निरी0 नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 28.03.2022 को मुखबिर की सूचना पर से कि ग्राम सिवनी बड़े नाला दो मुहनी नदी के किनारे कुछ लोग कच्ची महुआ से हाथ भट्टी से कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु निर्माण करने की सूचना पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।
जो आरोपी संतराम जुरेशिया पिता सावसिंह जुरेशिया जाति गोड़ उम्र 29 साल साकिन स्कुलपारा सिवनी एवं गोविन्द आँचला पिता झरिया राम आँचला जाति लोहार उम्र 45 साल साकिन बड़ेपारा सिवनी थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव को बड़े नाला दो मुहनी नदी के किनारे ग्राम सिवनी से 01 नीला रंग का प्लास्टिक जरीकेन (गेलन) में करीबन 12 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन किमती करीबन 1440 रूपये एवं बड़े नाला नदी पौशावर कछार ग्राम सिवनी से 01 नीला रंग का प्लास्टिक जरीकेन (गेलन) में करीबन 25 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन किमती फरीबन 4500 रूपये को बिक्री करने के लिए निर्माण करते पाये जाने से मौके पर विधिवत कार्यवाही कर धारा 34 (2) आयकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
एवं आरोपी को न्यायिक रिमॉड प्राप्त करने हेतु मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री हेतु भण्डारण करने वालों के विरूद्ध आगे भी श्रीमान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त अवैध शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि प्रहलाद वर्मा आर. प्र. आर. 388 चन्द्रभुवन मंडावी, 1262 रामनारायण चंदेल एवं 531 रवि कुमार साहु, 1570 संजीवन राम, 1079 बिसे लाल भुआर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
राजनांदगांव 07 अप्रैल 2025। जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत कोलिहापुरी (छी) में जल संरक्षण की…
- जनसामान्य से कल 8 से 11 अप्रैल तक लिए जाएंगे आवेदनराजनांदगांव 07 अप्रैल 2025। मुख्य…
- नागरिकों के लिए सकारात्मक महौल में सकारात्मक व्यवहार के साथ कार्य करने की जरूरत-…
⁕ चौकी चिखली पुलिस की कार्यवाही।⁕ चाकू लहरा कर आम लोगों को डरा धमका रहे…
मवेशी चोरी करने वाले आरोपीगणो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपीगण द्वारा चोरी किये 05…
- मिशन जल रक्षा में जुड़ रहे ग्रामीण, जनभागीदारी के साथ करेंगे जल संचय- नाले…
This website uses cookies.