राजनांदगांव : थाना खड़गांव पुलिस की शराब तस्करों के विरूद्ध एक और कार्यवाही, बिक्री हेतु कर रहा था अवैध देशी प्लेन एवं अंग्रेजी गोवा शराब का परिवहन…

राजनांदगांव – थाना खड़गांव पुलिस द्वारा शराब तस्करों के विरूद्ध एक और कार्यवाही किया गया है। दोपहिया मोटर सायकल से बिक्री हेतु कर रहा था अवैध देशी प्लेन एवं अंग्रेजी गोवा शराब का परिवहन। आरोपी जितेन्द्र रावटे के कब्जे से अवैध शराब परिवहन करने में उपयोग किये गये मोटर सायकल एवं देशी प्लेन व अंग्रेजी गोवा शराब को किया गया जप्त। जप्तशुदा अवैध देशी प्लेन व अंग्रेजी गोवा शराब की कीमत करीबन 3400/- रूपये व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल की कीमत करीबन 45,000/- रूपये कुल 48,400/- रूपये की जप्ती हुई।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह के निर्देशन एंव अति. पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना खडगांव प्रभारी उप निरी0 नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में दिनांक 06.04.2022 को मुखबिर की सूचना पर से कि एक मोटर सायकल से देशी प्लेन य अंग्रेजी गोवा शराब बिक्री हेतु परिवहन करने की सुचना पर टीम गठित कर कार्यवाही हेतु रवाना किया गया था।

जो खड़गांव-दल्ली मेनरोड नर्सरी के सामने आरोपी जितेन्द्र रावटे पिता फुलसिंग रावटे उम्र 35 साल साकिन खड़गांव थाना खड़गांव जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को रोक कर उनके पास एक मोटर सायकल एच.एफ. डीलक्स रजिस्ट्रेशन क्रमांक सीजी 08 ए. डी. 2690 के डिक्की में एक सफेद रंग के प्लास्टिक थैले में देशी प्लेन व अंग्रेजी गोवा जुमला 6.840 लीटर कीमती 3400/ रूपये को परिवहन करते पकड़ा गया।

जिस संबंध में नोटिस देने पर देशी प्लेन व अंग्रेजी गोवा शराब बिक्री हेतु रखने व परिवहन करने के संबंध में कोई वैथ लाईसेंस आरोपी के पास नही होने से उक्त देशी प्लेन व अंग्रेजी गोवा शराब व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को विधिवत जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 40/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया गया। भविष्य में भी पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब निर्माण, परिवहन व बिक्री के विरुद्ध खडगांव पुलिस के द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।

उक्त अवैध शराब रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी नरेन्द्र कुमार मिश्रा, प्र. आर. 801 कॉती लाल कुमेटी, प्र0आर0 1254 सत्यपाल बारसागड़े, आर. 1423 शिवलेश्वर भण्डारी, आरक्षक 1458 महेश मेरिया, एवं आरक्षक 1291 संतोष ठाकुर की सराहनीय भुमिका रही।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : आयुक्त ने ली निगम टी.एल. की बैठक, कार्यो की किये समीक्षा…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने आज निगम सभागृह में अधिकारियों…

17 hours ago

राजनांदगांव : लगातार बढ़ते जल संकट को देखते हुए किसान धान के बदले कम पानी उपयोग वाली फसल लें – कलेक्टर…

*- सभी बैराज, एनीकट, जलाशयों एवं अन्य अधोसंरचना का सर्वे कराकर मरम्मत योग्य कार्यों को…

19 hours ago

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के विकास पुरूष है डॉ. रमन सिंह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

*- मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने विराट कवि सम्मेलन में शिरकत की* *-  प्रख्यात कवि…

19 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर ने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय हेतु अधिकारियों की बैठक ली…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले…

20 hours ago

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष ने नवा बिहान साईबर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह…

20 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय महाविद्यालयों में जन भागीदारी समिति के उपाध्यक्ष नियुक्त…

राजनांदगांव 16 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने जनभागीदारी समिति नियमावली सूची अनुसार जिले…

20 hours ago

This website uses cookies.