छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु छुपाकर रखे आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – थाना चिल्हाटी पुलिस द्वारा 10-10 लीटर वाले 04 जेरीकेन में 40 लीटर कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु छुपा कर रखे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी का नाम शंकर लाल आदे पिता स्व. घसिया राम आदे उम्र 45 साल साकिन ओटेबांधा थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव (छ0ग0) है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुमार कुर्रे़ के दिशा निर्देशन पर दिनांक 26.03.2022 को थाना चिल्हाटी प्रभारी उप निरी0 बिलकीश खान के कुशल नेतृत्व मे लगातार थाना क्षेत्र मे पेट्रोलिंग कराया जा रहा है तथा अपराधिक गतिविधियो पर सतत निगरानी करते हुए कार्यवाही की जा रही है।

इसी तारतम्य मे आज दिनांक 26.03.22 को जरिये मुखबिर की सूचना मिला कि ग्राम ओटेबांधा में शंकर लाल आदे अपने घर आंगन बांड़ी में देशी कच्ची हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी शंकर लाल आदे पिता स्व. घसिया राम आदे उम्र 45 साल साकिन ओटेबांधा थाना चिल्हाटी जिला राजनांदगांव छ0ग0 के पास एक टीन का बड़ा पेटी जिसके अंदर 10-10 लीटर के जेरीकेन में 04 डिब्बा कुल 40 लीटा कच्ची हाथ भट्ठी महुआ कीमती करीबन 8000/ रूपये को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।

आरोपी के विरूद्व थाना चिल्हाटी में अपराध क्रमांक 29/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि तीजराम साहू, आर0 1366 ललित कुंजाम, आर0 1674 विजय कुर्रे, आर0 1354 रविकांत कलामें, आर0 1170 हेमकुमार यादव, आर0 1336 पुनेश्वर पाटिल, आर0 1084 मन्नूराम नेताम, व सहा आर0 70 सुन्हेर केरामें का योगदान सरहानीय है।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : संस्कारधानी महाकाल मित्र मंडल द्वारा कल निकाली जायेगी भव्य शोभा यात्रा…

आकर्षक झाकी,डीजे धुमाल छत्तीसगढ़ के पारंपरिक के गाजे बाजे ,हरियाणा सिरसा के अघोरी नित्य के…

12 hours ago

राजनांदगांव: गठुला सेवा सहकारी समिति में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि कार्यक्रम आयोजित…

राजनांदगांव।सेवा सहकारी समिति गठुला में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के संबोधन को सुनने किसान…

12 hours ago

राजनांदगांव: संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

12 hours ago

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर्व पर 26 फरवरी को मटन मार्केट बंद…

राजनांदगांव 24 फरवरी। राज्य शासन के निर्देशानुसार महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 26 फरवरी दिन…

12 hours ago

राजनांदगांव : संत निरंकारी मण्डल ने बुढा सागर के चारो ओर चलाया स्वच्छता अभियान…

अभियान में शामिल हो आयुक्त विश्वकर्मा ने कहा कि सभी सस्था एवं जनभागीदारी से ही…

15 hours ago

राजनांदगांव : सुदूर वनांचल के मंडावीटोला क्षेत्र से जनपद सदस्य निर्वाचित होने पर अंचल में हर्ष व्याप्त…

श्रीमती ठाकुर को आजादी के बाद ग्राम मुरेर से पहली बार सरपंच एवं उसके पश्चात…

16 hours ago