छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दिव्यांगजनों के आंकलन व प्रमाणीकरण के लिए विशेष शिविर का आयोजन…

दिव्यांगजन शिविर में उपस्थित होकर बनवा सकते हैं विशिष्ट पहचान पत्र, मेडिकल प्रमाण पत्र
राजनांदगांव 25 मई 2022। समाज कल्याण विभाग द्वारा आजादी से अंत्योदय तक अभियान के अंतर्गत 30 मई 2022 से 20 जून 2022 तक सुबह 10 बजे से जनपद पंचायत के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जिन दिव्यांगजनों का यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है, उनका पंजीयन किया जाएगा। दिव्यांगजन चिकित्सा प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, योग्यता प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति, माता का नाम व दिव्यांगता दर्शित पासपोर्ट साईज एक फोटोग्राफ के साथ शिविर में सरपंच व सचिव के माध्यम से अपने निकटतम शिविर में उपस्थित होकर अपना विशिष्ट पहचान पत्र, मेडिकल प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Advertisements


जनपद पंचायत मानपुर में 30 मई 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र औंधी पंचायत भवन एवं 31 मई 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खडग़ांव पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत मोहला में 1 जून 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोटाटोला पंचायत भवन एवं 4 जून 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भोजटोला पंचायत भवन, जनपद पंचायत छुरिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गेंदाटोला पंचायत भवन एवं 7 जनू 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुमर्दा पंचायत भवन,

जनपद पंचायत खैरागढ़ में 8 जून 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ब अतरिया पंचायत भवन एवं 11 जून 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मुढ़ीपार पंचायत भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत डोंगरगांव में 13 जून 2022 को जनपद पंचायत भवन, जनपद पंचायत छुईखदान में 15 जून 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गण्डई पंचायत भवन एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 20 जून 2022 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घुमका में विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव: दोस्त को शराब पिलाकर कर दी हत्या…

राजनांदगांव। दोस्त को शराब पिलाने के बाद पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर देने…

13 minutes ago

राजनांदगांव : सीआरसी ठाकुरटोला में क्षेत्रीय परेंट्स मीटिंग का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। सीआरसी ठाकुरटोला में अभिभावकों को जागरूक करने एवं सशक्त बनाने के…

4 hours ago

राजनांदगांव : खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मानव मंदिर होटल का किया गया औचक निरीक्षण…

राजनांदगांव 25 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार नागरिकों के स्वास्थ्य को ध्यान…

4 hours ago

राजनांदगांव : मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे सुविधाओं एवं उपचार के संबंध में ली जानकारी…

स्वास्थ्य मंत्री ने जिला चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षणराजनांदगांव 25 मार्च 2025। प्रदेश के लोक…

5 hours ago

राजनांदगांव : शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी…

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल शासकीय चिकित्सा…

7 hours ago

राजनांदगांव : मेडिकल कॉलेज परिसर में फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना…

शासकीय मेडिकल कॉलेज में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और लोक…

20 hours ago