छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : दीपक बैज ने किया राजनांदगांव में रावण का वधः कुलबीर…


0 न्यू सर्किट हाउस में शहर कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का किया अभिनंदन
राजनांदगांव। बुराई पर अच्छाई की जीत, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयदशमी का पर्व संस्कारधानी में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए स्थानीय कमला कालेज मैदान में राजा दिग्विजय दास दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित रावण वध समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

Advertisements


शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज 12 अक्टूबर शनिवार को दशहरा उत्सव मनाने राजनांदगांव शहर पहुंचे थे। सर्वप्रथम वे न्यू सर्किट हाउस बसंतपुर पहंुचे जहां पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा फुलमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेसजनों से भेट मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछा व संगठनात्मक चर्चा की।

जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शकील रिजवी एवं उनके पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात कमला कालेज मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव समिति समारोह में शिरकत की जहां पर जनसमुदाय को अभिवादन करते हुए पीसीसी चीफ दीपक बैज ने संस्कारधानीवासियों को दशहरा पर्व की बधाई देते हुए कहा कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो अच्छाई के सामने छोटी ही होती है, असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक का पर्व है विजयदशमी।

मेरी यही कामना है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भयमुक्त हो, भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बने, बुराईयों का नाश हो, सर्वत्र शांति हो, सभी को समानता का अधिकार मिले। हम आज यह संकल्प लें कि हमारे अंदर बैठी अहंकार रूपी रावण का वध हो और मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम जी मन मंदिर में विराजे। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा अहंकार के प्रतीकात्मक स्वरूप दशानन रावण का वध किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी एवं प्रशासन संगठन श्री मलकीत सिंह गेन्दू, कांग्रेस अल्पसंख्यक आयोग के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमिन मेनन ने संस्कारधानी वासियों को विजयादशमी पर्व शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम स्थल पर अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के महासचिव श्री कोको पाढ़ी ने उपस्थित जनसमुदाय को दशहरा पर्व की बधाई संदेश दिया। इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, महापौर हेमा देशमुख, रमेश डाकलिया,नरेश डाकलिया रूबी गरचा, अमित चंद्रवंशी,मनीष साहू पार्षद अशोक फडनवीस, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, योगेन्द्र प्रताप सिंह, अभिमन्यु मिश्रा, हफीज वारसी, विशु अजमानी,

सुरेन्द्र देवांगन, शैलेष ठावरे, संदीप सोनी, अब्बास खान, राहूल देवांगन, संदीप जायसवाल, अर्जुन कुर्रे,मुस्तफा जोया, योगेश सिंह, जितेन्द्र सिन्हा, जावेद अंसारी,मोहसिन कुरैशी,शानू मैडी,पप्पू खान,मोहर्रम अली अंसारी बीवी,गोलू मामा,सुहैल शेख,अहमद रजा,नासिर खान,रमींदार भाटिया ,ताहिर जोया ,आँशु खान,तनवीर ,नवाज कुरैशी बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

पुलिस पर गरम तेल से हमला कर पत्नि और 11 साल बेटी की निर्मम हत्या…

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में डबल मर्डर से सनसनी फैली है,, जहा कोतवाली में पदस्थ प्रधान…

48 mins ago

राजनांदगांव : फटाका दुकान के लिये आवेदन व अस्थाई भूखण्ड शुल्क जमा करने 22 अक्टूबर अंतिम तिथि…

राजनांदगांव 15 अक्टूबर। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी दीपावली में फटाका दुकान लगाया जाना है जिसके…

19 hours ago

राजनांदगांव : मोर मकान मोर आस योजनांतर्गत आवास का लाभ लेने 22 अक्टूबर तक निगम में दावा आपत्ति…

अपात्र के लिये 28 अक्टूबर तक दावा आपत्ति राजनांदगांव 15 अक्टूबर। प्रधानमंत्री आवास योजना का…

19 hours ago

राजनांदगांव : वृद्ध जनों की सेवा कर वृद्धाश्रम में मनाया गया डाक्टर रमन सिंह का जन्मदिन…

0 परवेज अहमद ने कहा , मानव सेवा ही ईश्वर सेवा, डाक्टर साहब के दीर्घायु…

20 hours ago

राजनांदगांव : राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 15 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में…

20 hours ago

This website uses cookies.