छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: धान उपार्जन केन्द्र से मिलर्स एवं ट्रांसपोटर्स द्वारा धान का उठाव लगातार जारी…

खरीफ विपणन वर्ष 2024-25
जिले में 59 हजार 503 किसानों से 2938799.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई
– अब तक किसानों को 677 करोड़ 95 लाख 12 हजार रूपए का किया गया भुगतान
– धान की बहुत अच्छी कीमत देने पर किसानों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद  
– किसान श्री जग्गू सोनकर धान की बिक्री से प्राप्त राशि का उपयोग अपनी बच्चों की शादी में करेंगे
– किसान श्री कन्हैया साहू धान की बिक्री से प्राप्त राशि से मोटर साइकिल खरीदेंगे
राजनांदगांव 12 दिसम्बर 2024। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी महाभियान अंतर्गत शासन द्वारा किसानों के धान की खरीदी की जा रही है। किसानहितैषी सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की जा रही हैै।

Advertisements

जिले में अब तक 59 हजार 503 किसानों से 2938799.20 क्विंटल धान की खरीदी की गई है और 677 करोड़ 95 लाख 12 हजार रूपए का भुगतान किसानों को किया गया है। जिले में धान उपार्जन केन्द्र से मिलर्स एवं ट्रांसपोटर्स द्वारा धान का उठाव लगातार जारी है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सतत निगरानी में धान खरीदी का कार्य जारी है। वहीं अवैध धान की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कोचियों, बिचौलियों पर संयुक्त कार्रवाई जारी है।
धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में किसान श्री शोभाराम साहू ग्राम जंगलेसर से धान की बिक्री करने आए थे।

उन्होंने बताया कि उनके पास 25 एकड़ कृषि भूमि है और टोकन हमर हाथ एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन से धान बिक्री करने में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं हुई। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में अच्छी सुविधाएं है। ग्राम जंगलेसर से किसान श्री परदेशीराम चंद्राकर धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी 63 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में इलेक्ट्रानिक काटा बाट से धान की तौलाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष धान की बिक्री से जो राशि मिलेगी, उससे पशुओं के लिए शेड एवं धान रखने के लिए कोठी बनवाएंगे। कन्हारपुरी के किसान श्री जग्गू सोनकर 150 क्विंटल धान बिक्री के लिए लेकर आए थे। उन्होंने कहा कि सरकार धान की बहुत अच्छी कीमत दे रही है, इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्राप्त राशि का उपयोग अपने बच्चों की शादी के लिए करूंगा।

किसान श्री कन्हैया साहू ने कहा कि सरकार द्वारा अच्छी कीमत पर धान की खरीदी होने से किसानों में बहुत खुशी है। इस बार धान की इतनी अच्छी कीमत मिल रही है। मैं धान की बिक्री से प्राप्त राशि से अपने लिए मोटर साइकिल खरीदूंगा। ग्राम जंगलेसर के किसान श्री केवल प्रसाद साहू ने बताया कि वे 58 क्विंटल धान लेकर आएं है। उन्होंने कहा कि धान की बिक्री से प्राप्त राशि से बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में बहुत सुविधा होगी। किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को शुक्रिया कहा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : महिला आजीविका भवन, धान खरीदी केंद्र के पास जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया…

डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव…

3 hours ago

राजनांदगांव : डॉ.भीमराव आम्बेडकर जयंती एवं सामाजिक समरसता दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन…

- अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केन्द्र के लिए प्रत्येक विकाखंड के 10-10 ग्राम पंचायतों और…

3 hours ago

रायपुर : नक्सलियों के सामूहिक आत्मसमर्पण पर दोगुना इनाम

गांव के नक्सल मुक्त होने पर 1 करोड़ रुपए के होंगे विकास कार्य छत्तीसगढ़ की…

4 hours ago

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर मृत बालक दिव्यांश के परिवारजनों को तत्काल 4 लाख रूपये की मिली आर्थिक सहायता…

रायपुर 14 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय  के द्वारा रायपुर के गुलमोहर पार्क पीएमवाय…

4 hours ago

रायपुर : डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर नवा रायपुर में अम्बेडकर चौक पर उमड़ा जनसैलाब…

संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि देने जुटे जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक रायपुर, 14 अप्रैल 2025/…

4 hours ago

रायपुर : राज्यपाल ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 14 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजभवन में भारत रत्न एवं…

4 hours ago

This website uses cookies.