छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धान खरीदी केन्द्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया…


– कलेक्टर ने संबंधितों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 07 जनवरी 2025। जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा धान उपार्जन केन्द्रों में औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान सेवा सहकारी समिति मर्यादित रामपुर द्वारा संचालित धान खरीदी केन्द्र रामपुर का खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया।

Advertisements

निरीक्षण दौरान मौके पर समिति प्रबंधक सह धान खरीदी प्रभारी श्री दिलीप चंद्राकर, ऑपरेटर श्री नरेन्द्र वर्मा उपस्थित थे। निरीक्षण में धान खरीदी केन्द्र रामपुर में लगभग 6768 बोरा धान प्रथम दृष्टया फर्जी खरीदी किया जाना पाया गया। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने धान उपार्जन केन्द्र रामपुर के सबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगाव को निर्देशित किया है।

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त धान उपार्जन केन्द्रों का भौतिक सत्यापन संयुक्त जांच दल का गठन कर किया जा रहा है।  निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर संबंधितों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : लालबाग पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल…

लालबाग पुलिस द्वारा ‘‘अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर…

16 hours ago

राजनांदगांव : साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए गए वापस…

साइबर अपराध में ठगे गए 3.5 करोड़ में से 49 लाख रुपये पीड़ित को दिलाए…

18 hours ago

राजनांदगांव : वार्डवासियों की समस्या का समाधान बताने आज ठा.प्यारेलाल स्कूल में 6 वार्ड के लिए समाधान शिविर का हुआ आयोजन…

सुुशासन तिहार - 2025 महापौर सहित निगम अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष एवं आयुक्त ने हितग्राहियों को…

18 hours ago

राजनांदगांव : बुद्ध जयंती की विधायक डाॅ.रमन सिंह एवं सांसद संतोष पाण्डे ने दी बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डाॅ. रमन सिंह तथा सांसद श्री संतोष पाण्डे…

18 hours ago

राजनांदगांव : महापौर ने दी बुद्ध जयंती की बधाई…

राजनांदगांव 10 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बुद्ध जयंती की बधाई देते हुये कहा…

18 hours ago

राजनांदगांव : शिक्षा विभाग द्वारा बोर्ड परीक्षा परिणाम एवं विभागीय विषय के संबंध मेंं बैठक संपन्न…

राजनांदगांव 10 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में जिला शिक्षा अधिकारी…

20 hours ago