बचे हुए शेष दिनों में किसानों का धान खरीदने के लिए धान खरीदी केन्द्रों में सभी व्यवस्था दुरूस्त
– कलेक्टर ने छुरिया विकासखण्ड के ग्राम साल्हेटोला, गहीराभेड़ी, भोलापुर और झिथराटोला धान उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 19 जनवरी 2022। बारिश के बाद धान खरीदी केन्द्र में सभी पात्र किसानों का धान खरीदने की गति बढ़ा दी गई है। धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों के लिए सभी किसानों का टोकन जारी किया जा रहा है। बचे हुए शेष दिनों में सभी किसानों का शत प्रतिशत धान खरीदी कर ली जाएगी। जिला प्रशासन का अमला धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित करने लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा स्वयं धान उपार्जन केन्द्रों में पहुचकर किसानों से चर्चा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।
उन्होंने आज छुरिया विकासखण्ड के ग्राम साल्हेटोला, गहीराभेड़ी, भोलापुर और झिथराटोला धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी की मात्रा, धान उठाव, रकबा समर्पण, विक्रय कर चुके तथा बचे हुए किसानों की जानकारी ली। समिति प्रबन्धकों ने बताया कि बचे हुए शेष दिनों में सभी किसानों का धान खरीद लिया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यवस्था बना ली गयी है। धान उठाव के लिए टीओ और डीओ जारी कर दिया गया है। धान का उठाव भी लगतार हो रहा है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने जिन धान उपार्जन केन्द्रों में अधिक धान खरीदी हुई है वहां उठाव के लिए वाहन बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएं। साथ ही कोचियों और बिचौलियों पर विशेष नजर रखें।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर राशि भुगतान और व्यवथाओं के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि धान बेचने में कोई परेशानी नहीं है। धान खरीदी केंद्र में सभी व्यवस्था की गई है। बारदाने के राशि का भुगतान प्राप्त हो गया है और अब धान उपार्जन केन्द्र के बारदाना में ही अपना धान बेच रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
बजरंग दल लगातार कर रहा विस्तार धर्मांतरण गौ तस्करी पर लगेगा अंकुश राजनांदगांव। विश्व हिंदू…
बाहर से आये मुसाफिरों/फेरी वालों, बंगलादेशी व अन्य संदिग्धो की पहचान हेतु राजनांदगांव पुलिस ने…
*अतरिक्त कक्ष के लोकार्पण व जोन स्तरीय बिदाई समारोह में शामिल हुई जिला पंचायत अध्यक्ष…
‘‘करवारी फार्म हाउस शराब’’ मामले में मध्यप्रदेश राज्य से शराब उपलब्ध कराने वाले 01 और…
छत्तीसगढ़ पर्यटन को वैश्विक मंच पर ले जाने की पहल, मंडारमणि कॉन्क्लेव में दमदार प्रस्तुति…
मुख्य अतिथि अरुण साव उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन होंगे,*राजनांदगांव। तहसील साहू संघ राजनांदगांव परिक्षेत्र व ग्रामीण…
This website uses cookies.