छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : धान खरीदी के शेष दिनों में अवैध धान पर रखेंकड़ी निगरानी – कलेक्टर…

अवैध धान पर कड़ी कार्रवाई करने के दिए निर्देश
– धान खरीदी केन्द्रों में धान खरीदी के लिए सभी
किसानों का टोकन जारी

अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण करने के दिए निर्देश
– कलेक्टर ने जिला के सीमा क्षेत्र के धान खरीदी केन्द्र कल्लू बंजारी, बम्हनी, लाल बहादुर नगर और रामाटोला का किया निरीक्षण

राजनांदगांव 28 जनवरी 2022। शासन द्वारा किसानों को धान बेचने में सुविधा के लिए 7 फरवरी तक धान खरीदी का समय बढ़ाया गया है। जिससे धान बेचने से छूटे हुए सभी किसान अपने धान का विक्रय कर सके। धान खरीदी केन्द्रों में बचे हुए किसानों का धान खरीदने के लिए सभी व्यवस्था बना ली गई है। वहीं अवैध धान पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज धान खरीदी और अवैध धान को रोकने के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लेने धान खरीदी केन्द्र पहुंचे। उन्होंने जिले के अंतिम सीमा क्षेत्र छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लू बंजारी, बम्हनी तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के लाल बहादुर नगर और रामाटोला के धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि धान खरीदी के बचे हुए शेष दिनों में सतर्कता के साथ सभी किसानों का धान खरीदना है। इस दौरान कोचियों बिचौलियों द्वारा धान खपाने की संभावना अधिक रहती है। धान का सत्यापन करने के बाद धान खरीदी की जाए। सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में अन्य राज्यों से धान आने की अधिक संभावना बनी रहती है, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। अवैध धान आने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजस्व अमला को लगातार धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर श्री सिन्हा ने धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के  दौरान वहां के पंजीकृत किसान, अब तक खरीदे गए धान तथा उठाव की जानकारी ली। धान खरीदी केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि लगभग सभी पंजीकृत किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। वही धान बेचने से बचे हुए किसानों का टोकन काट लिया गया है। धान खरीदी केन्द्र में धान का उठाव भी लगातार जारी है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इस दौरान धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर धान विक्रय की जानकारी ली। बुचाटोला निवासी किसान श्री बुधराम ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है। बारिश के कारण धान बेचने में देरी हुई है। आज अपने पूरा धान का विक्रय कर लिया है। इस दौरान एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरीश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव श्री हितेश पिस्दा, खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक श्री सुनील वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : कलेक्टर ने हितग्राहियों को वितरण किया ऑफर लेटर…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी राजनांदगांव…

52 minutes ago

राजनांदगांव : जिला स्तरीय सतर्कता एवं सर्वेक्षण समिति की बैठक 27 मार्च को…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में 27 मार्च 2025…

54 minutes ago

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश…

- 30 मार्च को नवनिर्मित आवासों में कराया जाएगा गृह प्रवेशराजनांदगांव 21 मार्च 2025। प्रमुख…

56 minutes ago

राजनांदगांव: कलेक्टर ने नागरिकों से जल संरक्षण करने की अपील की…

- आइए हम सभी मिलकर जल को सहेजें और जल संरक्षण के उपायों को अपनाएं-…

58 minutes ago

राजनांदगांव : धीरी योजना अंतर्गत 24 ग्रामों में अवैध टुल्लू पंप का उपयोग करते पाए जाने पर संबंधितों के विरूद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई…

राजनांदगांव 21 मार्च 2025। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्रामों में टूल्लू पंप के इस्तेमाल…

1 hour ago

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिला 30 जून तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित…

राजनांदगांव जिला 30 जून तक जलाभाव ग्रस्त क्षेत्र घोषित- जिले में 20 मार्च से 30…

1 hour ago