छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नगर निगम के करो की वसुली का जिम्मा निजी कंपनी के हाथों…

राजनांदगांव। नगर निगम अब अपने समस्त करों की वसूली का जिम्मा निजी कंपनी के हाथों में सौंपने की तैयारी कर रहा है। बदले में वह उस कंपनी को कमीशन देगा। इससे निगम की आवक भी बढ़ेगी और समय पर टैक्स की वसूली भी होगी। यही नहीं सर्वे भी होगा और मकानों की संख्या भी बढ़ेगी जिससे निगम की आवक में वृद्धि होगी।

Advertisements


नगर निगम द्वारा वर्ष 2023-24 और 24-25 दो वर्षों के लिए शहर में टैक्स वसूली जिसमें संपत्तिकर, जलकर, स्वच्छताकर आदि की वसूली का जिम्मा श्री पब्लिलेकशन नामक निजी कंपनी को सौंपने जा रहा है। एमआईसी में यह निर्णय लिया जा चुका है। बदले में कंपनी को वसूली का 55 फीसदी हिस्सा दिया जाएगा।

प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों में निजी कंपनियों के द्वारा टैक्स वसूली का कार्य पहले से ही प्रारंभ हो चुका है, केवल राजनांदगांव नगर निगम में यह शुरु नहीं हुआ था। अब नए साल से राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में भी निजी कंपनी के लोगों द्वारा टैक्स वसूले जायेंगे। निजी कंपनी द्वारा निगम क्षेत्र में सर्वे भी किया जाएगा जिससे निगम की आवक बढ़ेगी।

इस सर्वे में छूटे मकान और नए मकान भी टैक्स की सूची में आ जाएंगे। इसके अलावा तीन-चार मंजिल वाले मकानों में रहने वाले लोग जो एक-दो मंजिल का ब्यौरा देकर टैक्स बचाते थे, वे भी सामने आ जायेंगे और उन्हें भी अपने पूरे मकान का टैक्स देना पड़ेगा जिससे निगम की आय में इजाफा होगा । किराया भी वसूलेगी निजी कंपनी निगम के स्वामित्व वाली दुकानों का किराया भी वसूलेगी।

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की भी वसूली उसके द्वारा की जायेगी। इससे निगम की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी क्योंकि निगम की दुकानों का किराया समय पर निगम को नहीं मिलता था। यही नहीं कई दुकानदारों द्वारा काफी समय से किराया ही नहीं पटाया गया है।

राजस्व विभाग का बोझ। हल्का होगा

निजी कंपनी द्वारा टैक्स वसूली करने से राजस्व विभाग को काफी राहत मिलेगी और उसका बोझ हल्का होगा। कर्मचारियों को दूसरे कामों में लगाया जा सकता है और वसूली करने का काम निजी कंपनी के लोगों के जिम्मे होगा। इससे इस कार्य में लगने वाले समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।

ऑन लाइन होगा भुगतान

शहर में टैक्स वसूली का काम निगम के राजस्व विभाग के अमले द्वारा किया जाता है। कर्मचारियों के फिल्ड में रहने की वजह से टैक्स पटाने गए लोगों को कार्यालय में उनके वार्ड का मोहर्रिर या आरआई नहीं मिलता था जिसकी वजह से उन्हें टैक्स पटाने के लिए निगम के राजस्व कार्यालय में कई चक्कर काटना पड़ता था। कई टैक्स नहीं पटा पाते थे तो उन्हें बकायादारों की सूची में शामिल कर लिया जाता था। अब निजी कंपनी द्वारा टैक्स वसूलने से ऑन लाइन टैक्स पटाने की सुविधा

भी मिलने लगेगी। कुल मिलाकर नए साल से निगम के टैक्स की वसूली का कार्य निजी कंपनी श्री पब्लिकेशन के लोगों द्वारा की जाएगी। इससे कंपनी के कर्मचारी समय पर टैक्स वसूलने लोगों के घर पहुंचने लगेंगी और लोगों को भी निगम कार्यालय में चक्कर काटने से में छुटकारा मिलेगा और समय पर उनका टैक्स भी पट जाएगा जिससे कि वे अधिकार देने से भी बचेंगे।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : गठूला में हुआ बड़ा एक्सीडेंट-ट्रक की मार से कटा पेट बजरंग दल एवं पशु चिकित्सालय के प्रयासों से हुआ सफल उपचार…

राजनांदगांव। राजनांदगांव के समीपस्थ गांव ग्राम गठुला में एक गाय का पेट ट्रक की चपेट…

7 minutes ago

राजनांदगांव : आंगनबाड़ी केन्द्र बच्चों के लिए संस्कार केन्द्र की तरह : कलेक्टर…

*-कलेक्टर की अध्यक्षता में पोषण पखवाड़ा 2025 अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन*…

12 minutes ago

राजनांदगांव : राजनांदगांव में जल संकट: गिरता भूजल स्तर और प्रशासनिक प्रयास…

- 54620 हेक्टेयर क्षेत्र में धान के बदले अन्य फसलों का हुआ विस्तार - जिला…

13 hours ago

राजनांदगांव : सीईओ जिला पंचायत ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा…

- प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 15 अप्रैल तक सर्वे का कार्य प्राथमिकता से करें…

13 hours ago

राजनांदगांव : सीएमएचओ ने शहर के निजी अस्पताल संचालकों की ली बैठक…

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन द्वारा सीएमएचओ कार्यालय…

13 hours ago

राजनांदगांव : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से नलकूप खनन के लिए 99 लाख 36 हजार रूपए की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने किया आभार व्यक्त…

राजनांदगांव 04 अप्रैल 2025।  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के विशेष प्रयासों से राजनांदगांव विकासखंड…

15 hours ago

This website uses cookies.