छत्तीसगढ़

राजनांदगांव: नगर निगम गणेश पर्व प्रतियोगिता, परिणाम घोषित…

सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा में विनायक मण्डल तथा विसर्जन झाकी अ वर्ग में उमंग गणेश उत्सव समिति एवं ब वर्ग में गंज गणेश उत्सव समिति को प्रथम स्थान

Advertisements

राजनांदगांव 12 नवम्बर। प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश उत्सव पर्व पर प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एंव विसर्जन झाकी की प्रतियोगिता अ एवं ब वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त समितियों के परिणामों की घोषणा की गयी।

गणेश उत्सव प्रतियोगिता के परिणामों की गत दिनों आयोजित महापौर परिषद मंे स्वीकृति प्रदान की गई, जिन्हें निगम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।
गणेश पर्व प्रतियोगिता के परिणामों के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि इस वर्ष 2024 में नगर निगम द्वारा आयोजित गणेश पर्व प्रतियोगिता के तहत सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी का चयन निर्णायकों द्वारा किया गया।

उन्होंने बताया कि गणेश प्रतियोगित वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतियोगिता में प्रथम विनायक मंडल गणेश उत्सव समिति, कामठी लाईन, द्वितीय श्री पाटीदार गणेश उत्सव समिति, जी.ई. रोड व तृतीय लालबाग गणेश उत्सव समिति, दुर्गा मंदिर परिसर लालबाग को प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार विसर्जन झाकी के अ वर्ग में प्रथम उमंग गणेश उत्सव समिति, हमाल पारा, द्वितीय सुमति मण्डल, कामठी लाईन एवं तृतीय बस स्टैण्ड गणेश उत्सव समिति, पुराना बस स्टैण्ड को स्थान प्राप्त हुया है।

इसी प्रकार ब वर्ग में प्रथम गंज गणेश उत्सव समिति भारत माता चैक, द्वितीय आजाद गणेश उत्सव समिति, आजाद चैक एवं तृतीय तिरंगा मण्डल, अशोक स्तम्भ (कमल टाकीज) चैक ने प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किये है। उन्होंने बताया कि उक्त समितियों को निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महापौर सहित निगम पदाधिकारियों द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : सांसद ने भोरमदेव मंदिर के विकास हेतु केंद्रीय पर्यटन मंत्री से की मुलाकात, सौंपा पत्र…

- केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने शीघ्र राशि स्वीकृत करने का दिया आश्वासन। राजनांदगांव - राजनांदगांव…

2 minutes ago

रायपुर: बहन की दूसरी शादी करने से नाराज भाई ने भांजी का काटा गला…

रायपुर में एक भाई ने अपनी बहन की दूसरी शादी करने से नाराज होकर ढाई…

7 minutes ago

राजनांदगांव : 50 हजार रूपये की मांग, नही देने पर चाकू से वारकर दिया घटना को अंजाम…

आरोपी द्वारा प्रार्थी से किया था 50,000/रूपये की मांग। नही देने पर चाकू से वार…

30 minutes ago

राजनांदगांव : स्वदेशी मॉल थीम पर जिले में होगी साथी बाजार की स्थापना…

- कलेक्टर ने साथी परियोजना के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक- साथी परियोजना अंतर्गत…

20 hours ago

राजनांदगांव : कोषालयों व उपकोषालयों को शासकीय अवकाश 29 एवं 30 मार्च को खुला रखने के निर्देश…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के बजट से…

21 hours ago

राजनांदगांव : सार्वजनिक अवकाश 31 मार्च को खुले रहेंगे भारतीय स्टेट बैंक…

राजनांदगांव 20 मार्च 2025। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम कार्य…

21 hours ago