छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नगर निगम में भारत के संविधान की प्रस्तावना का हुआ पठन…

राजनांदगांव 26 नवम्बर। भारत के संविधान को आत्मसात करने के 75वर्ष पूर्ण होने के महत्व केा चिन्हित करने के लिये संविधान दिवस 26 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होने वाले तथा वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव को हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान के टैगलाइन के तहत संचालित करने के निर्देश शासन द्वारा प्राप्त हुये थे। निर्देश के अनुक्रम में आज 26 नवम्बर दिन मंगलवार को शासकीय कार्यलयों,स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में भारतीय संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया जाना है।

Advertisements


शासन निर्देशानुसार आज 26 नवम्बर मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे नगर निगम सभागृह में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा उपायुक्त श्री मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.राटेके व श्री संजय वर्मा की उपस्थिति में संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया गया कि हम भारत के लोग भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य बनाने के लिये तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार,

अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढाने के लिये दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।


उपायुक्त श्री मोबिन अली ने भारत के संविधान पर प्रकाश डाला और प्रस्तावना को आत्मसात करने कार्यपालन अभियंता श्री रामटेके ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित अधिकारियों व कर्मचारियो ने भारतीय संविधान के प्रस्तावना (उद्देशिका) का पठन किया।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : अपहरण कर किया दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार…

⁕ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।⁕ अपहरण कर किया दुष्कर्म । राजनांदगांव । दिनांक 25.04.25…

2 hours ago

राजनांदगांव : सांसद संतोष पांडे ने 1 करोड़ 62 लाख 76 हजार रुपए की लागत से निर्मित भवन का किया लोकार्पण…

*सांसद संतोष पांडे ने आदिवासी कन्या आश्रम भवन निर्माण का फीता काटकर किया लोकार्पण **…

3 hours ago

राजनांदगांव : ऑपरेशन सिंदूर पर भाजपा तिलई मंडल ने बाटी खुशियाँ…

राजनांदगांव।भारतीय जानता पार्टी राजनंदगांव जिलाअध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत जी के निर्देशानुसार भाजपा तिलई मंडल अध्यक्ष…

6 hours ago

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का किया रेस्क्यू, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…

8 hours ago

राजनांदगांव/डोंगरगढ़ ब्रेकिंग: वन विभाग की टीम ने तेंदुआ का किया रेस्क्यू, अधिकारियों ने ली राहत की सांस…

डोंगरगढ़। बुधवार रात करीब 11 बजे तेंदुआ पिंजरे में प्रवेश कर गया। वन विभाग की…

8 hours ago

राजनांदगांव : कलेक्टर से युवोदय की टीम ने की भेंट…

राजनांदगांव 07 मई 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में…

23 hours ago