छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नरवा योजना से किसानों के लिए खुली आर्थिक उन्नति की राहें…

जिले में 659 नरवा से किया जा रहा जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य

Advertisements

जिले में नरवा संरचना के तहत गेबियन स्ट्रक्चर, ब्रशबुड चेकडेम एवं परकोलेशन टैंक का किया जा रहा निर्माण

बारिश के बाद भी किसानों को सिंचाई के लिए नरवा से मिल रहा पानी

राजनांदगांव – शासन की सुराजी योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के लिए सस्टेनेबल संरचना विकसित की गई है। नरवा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए आर्थिक उन्नति की राहें खुली हैं। नरवा योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में न केवल सिंचाई का रकबा बढ़ा है, बल्कि भूजल स्तर में वृद्धि हुई है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति में जल संग्रहण के लिए नरवा की प्राचीन परंपरा रही है। शासन ने नरवा की परंपरा को आधुनिक परिप्रेक्ष्य में आगे बढ़ाया है। जिले में विभिन्न तरह की नरवा संरचना विकसित की जा रही है। जिले में 659 नरवा में जल संरक्षण एवं संवर्धन का कार्य किया जा रहा है।

ताकि किसानों को बारिश के दिनों के बाद खेती-किसानी के लिए पानी की आपूर्ति होती रहे। जीपीएस मैंपिंग से नरवा के चिन्हांकन के बाद नरवा संरचना का निर्माण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न तरह के ब्रशवुड, चेकडैम, गेबियन स्ट्रक्चर, परकोलेशन टैंक, गली प्लग, फार्म बंडिंग के कार्य व्यापक पैमाने पर किए जा रहे हैं। राजनांदगांव जिले में चिन्हांकित नरवा की कुल संख्या 659 है। जिले में नरवा की कुल लंबाई 1423.137 किलोमीटर है। नरवा का कैचमेंट परिया 289217.46 हेक्टेयर है। अब तक 33 करोड़ 72 लाख रूपए की लागत के 3 हजार 814 कार्य स्वीकृत किए गए है।

राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में चिन्हांकित नरवा की संख्या 29, जनपद पंचायत छुईखदान में चिन्हांकित नरवा की संख्या 67, जनपद पंचायत छुरिया में 110, जनपद पंचायत डोंगरगांव में 43, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ में 163, जनपद पंचायत खैरागढ़ में 98, जनपद पंचायत मानपुर में 38, जनपद पंचायत मोहला में 70 एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में 41 नरवा चिन्हांकित किए गए हंै। राजनांदगांव जिले के जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी में नरवा की कुल लंबाई 112.07 किलोमीटर, जनपद पंचायत छुईखदान में 161.69 किलोमीटर, जनपद पंचायत छुरिया में 182.78 किलोमीटर, जनपद पंचायत डोंगरगांव नरवा की कुल लंबाई 100.28 किलोमीटर, जनपद पंचायत डोंगरगढ़ नरवा की कुल लंबाई 146.41 किलोमीटर, जनपद पंचायत खैरागढ़ में नरवा की कुल लंबाई 174.22 किलोमीटर, जनपद पंचायत मानपुर में नरवा की कुल लंबाई 175.557 किलोमीटर, जनपद पंचायत मोहला में नरवा की कुल लंबाई 176.63 किलोमीटर एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव में नरवा की कुल लंबाई 193.05 किलोमीटर है।

Lokesh Rajak

Recent Posts

राजनांदगांव : स्थानीय स्तर पर महिलाओं के हुनर को बढ़ावा देने की इस पहल से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त…

*शासन के एक स्टेशन एक उत्पाद योजना से स्वसहायता समूह के महिलाओं की बदली जिंदगी*…

42 mins ago

राजनांदगांव : राजस्व अधिकारियों की बैठक 22 अक्टूबर को…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक…

48 mins ago

राजनांदगांव : कस्टम मिलिंग चावल जमा में विलंब करने पर 3 मिलर्स पर की गई कार्रवाई…

- 6800 क्विंटल धान एवं 2750 क्विंटल चावल जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गयाा राजनांदगांव…

2 hours ago

राजनांदगांव : 12 नवम्बर को स्थानीय अवकाश…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सामान्य पुस्तक परिपत्र में प्रदत्त शक्तियों…

2 hours ago

राजनांदगांव : जीपीएफ ऋणात्मक शेष प्रकरणों के निराकरण हेतु 21 से 23 अक्टूबर तक शिविर…

राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। महालेखाकार रायपुर द्वारा शासकीय सेवकों के सामान्य भविष्य निधि ऋणात्मक शेष…

2 hours ago

राजनांदगांव : ग्राम चाबुकनाला में घर-घर पंहुचा नल जल कनेक्शन…

*जल जीवन मिशन* राजनांदगांव 17 अक्टूबर 2024। शासन की जल जीवन मिशन योजना से जिले…

2 hours ago

This website uses cookies.