Uncategorized

राजनांदगांव : नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस चौकी सुरगी द्वारा 6 घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार…

राजनांदगांव – 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस चौकी सुरगी द्वारा 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Advertisements

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20.12.2021 को प्रार्थी निवासी ग्राम हल्दी, पुलिस चौकी सुरगी, जिला राजनांदगांव ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.11.2021 के दरम्यानी रात्रि उसकी 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर भगा ले गया है।

रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 571 / 2021 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव डी श्रवण के दिशा निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्रीमती प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव (भा०पु०से०) गौरव राय के मागर्देशन में चौकी सुरगी प्रभारी चेतन सिंह चन्द्राकर के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। जिनके द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये 06 घंटे के भीतर कृष्णानगर उंगनिया खदान बस्ती वार्ड नं 40 रायपुर में अपहृत नाबालिक बालिका को अविनाश प्रजापति के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया।

पीड़िता से पूछताछ करने पर अविनाश प्रजापति द्वारा दिनांक घटना समय को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाकर उसके साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया बताने पर प्रकरण में धारा 366, 376 (2) (ब) मादषि, 4. 6 पॉक्सो एक्ट जोड़ी गई।

आरोपी अविनाश प्रजापति द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर चौकी प्रभारी सुरगी प्र.आर. 726 शिशुपाल मालाधरे, आर. 392 तुमेन्द्र रात्रे चौकी सुरगी एवं म.आर. 102 मुनमुन थाना बसंतपुर का कार्य विशेष सराहनीय रहा।

आरोपी – अविनाश प्रजापति पिता राधेलाल प्रजापति, उम्र 21 वर्ष साकिन कृष्णानगर ढंगनिया खदान बस्ती वार्ड नं० 40 थाना डी.डी. नगर रायपुर जिला रायपुर (छ0ग0)।

RAHUL RAMTEKE

Recent Posts

राजनांदगांव : नौका विहार का आनंद लेने चौपाटी व पुष्पवाटिका अब रात्रि 9 बजे तक खुली रहेगी…

राजनांदगांव 29 मार्च। नागरिकों के मनोरंजन के लिये नगर निगम द्वारा रानी सागर के पास…

3 hours ago

राजनांदगांव : महापौर पानी का हाल जानने सुबह वार्डो में दे रहे दस्तक…

आज महापौर श्री यादव पठानपारा, सारथी पारा व शिकारी पारा पहॅुचजनता से रूबरू हो पानी…

3 hours ago

राजनांदगांव : निगम आयुक्त विश्वकर्मा सफाई देखने सुबह पहुॅचे श्रमिक बाहुल्य वार्ड…

गंज मण्डी में व्यपारियों से खाद्य अपशिष्ट को कांजी हाउस में भेजने की चर्चा राजनांदगांव…

3 hours ago

राजनांदगांव : झूलेलाल जयंती विधानसभा अध्यक्ष व विधायक एवं सांसद ने दी सिंधी समाज को बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। चेटीचंद-झूलेलाल जी की जयंती के पावन पर्व पर सिंधी समाज के समाजिक…

3 hours ago

राजनंादगांव : महापौर ने सिंधी समाज को चेटीचंद-झूलेलाल जयंती की दी बधाई…

राजनंादगांव 29 मार्च। परम् पूज्य सिंधी समाज के इष्टदेव साई झूलेलाल जी जयंती के पावन…

3 hours ago